Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 25, 2026

    कोरबा में आज 25 अक्टूबर की रात मचेगी संगीत की धूम, नितिन दुबे के गीतों पर झूमेगी एस.बी.एस. कॉलोनी

    October 25, 2026

    Saharanpur: ब्रह्माकुमारी गॉडलीवुड स्टूडियो के प्रमुख बी. के. हरिलाल को प्रथम महर्षि नारद सम्मान अवॉर्ड

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 25 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 25 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : रविवार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा है। चतुर्दशी सुबह 11:56 बजे तक रहेगी, फिर पूर्णिमा लगेगी। इसी दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। ऐसे में चंद्रदेव की किरणों से अमृत बरसता है, इसलिए शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रदेव की रोशनी में खीर रखी जाती है। रेवती नक्षत्र शाम 7:22 बजे तक है, उसके बाद अश्विनी आएगा। इसी समय चंद्रदेव मीन से मेष में जाएंगे। बुधदेव तुला राशि में वक्री हो चुके हैं। चंद्रोदय शाम 5:08 बजे होगा। राहुकाल शाम 4:24 से 5:49 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए फैसले टालें। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशिफल

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। शाम 7:22 बजे तक चंद्रदेव बारहवें भाव में रहेंगे, इसलिए सुबह और दोपहर में नींद पूरी न होने जैसी सुस्ती रहेगी और खर्च की चिंता भी रहेगी। शाम के बाद चंद्रदेव आपके लग्न में आएंगे और मन हल्का होगा, आत्मविश्वास लौटेगा। सातवें भाव में बुध वक्री होने से जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार के साथ बात में गलतफहमी हो सकती है। कोई भी बात मैसेज पर लिखने के बजाय आमने-सामने कहें। किसी दोस्त के जरिए आर्थिक लाभ मिलेगा या नया काम मिलेगा। सुबह जल्दबाजी में कोई वादा न करें। पूर्णिमा की रात को छत पर कुछ देर शांत बैठना आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसा बेवजह खर्च न करें।

    वृषभ राशिफल

    वृषभ राशि के जातकों को आज सबसे पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। लग्नेश शुक्रदेव अस्त और वक्री होकर छठे भाव में हैं। ऊपर से बुध भी वक्री चल रहे हैं, इसलिए पेट या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। शारीरिक थकान भी महसूस हो सकती है। आज बाहर का तला भुना खाना टाल दें। तीसरे भाव में मंगल और गुरु होने से छोटे भाई बहन या पड़ोसी से अच्छी बात होगी। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव बारहवें भाव में जाएंगे, तब खर्च बढ़ सकते हैं। नींद का पूरा ध्यान रखें। शेयर मार्केट के निवेश में जल्दबाजी न करें।

    मिथुन राशिफल

    ​मिथुन राशि के जातकों के स्वामी बुधदेव वक्री चाल से चल रहे हैं। लिहाजा, आज आपकी कही गई बात का मतलब सामने वाला उल्टा निकाल सकता है, इसलिए छोटी बात भी साफ शब्दों में कहें। पांचवें भाव में तीन ग्रहों की युति है, बच्चों की पढ़ाई, प्रेम संबंध या शेयर और सट्टे जैसे जोखिम वाले फैसलों में आज रुकना ही ठीक रहेगा। परिवार में पैसों की बात होगी और बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में आएंगे, इससे दोस्तों से मुलाकात होगी और रुका हुआ पैसा हाथ में आने की उम्मीद बनेगी। यात्रा की टिकट बुक करते समय तारीख और नाम दो बार जांचें। फोन में पुराने संदेश पढ़कर पुरानी बात न उखाड़ें।

    यह भी पढ़ें :  AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    कर्क राशिफल

    ​कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। लग्न पर मंगल और गुरु की युति आपको हिम्मत और भीतर से भरोसा देगी, इसलिए जो बात कई दिन से कहने में हिचक रहे थे, उसे आज कह सकते हैं। सुबह नौवें भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए पूजा और दान-पुण्य में मन लगेगा। किसी बुजुर्ग से मिलकर अच्छा मार्गदर्शन हो सकता है। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव दसवें भाव में जाएंगे, तब कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। चौथे भाव में बुध वक्री होने से घर की मरम्मत, वाहन या माता जी से जुड़ी कोई पुरानी बात फिर उठ सकती है। इसे धैर्य से सुलझाएं। गाड़ी की गति पर नियंत्रण रखें खासकर रात को।​

    सिंह राशिफल

    सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन शुभ है क्योंकि आपके लग्नेश सूर्यदेव का अपना दिन है। तीसरे भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से फोन, मुलाकात और लिखा-पढ़ी के कामों में आपकी बात सुनी जाएगी। हालांकि, बुध वक्री होने से पुराने दोस्त फिर संपर्क कर सकते हैं। यह बुरा नहीं है, पुराना रुका काम निकल सकता है। सुबह आठवें भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए मन में कोई छिपी चिंता या सेहत में कमजोरी रहेगी। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव नौवें भाव में आएंगे और भाग्य का साथ बढ़ेगा। दान-पुण्य और यात्रा में खर्च होगा। साझेदार से तीखी बहस न करें। आज रात को चंद्रमा की रोशनी में खीर रखें और सोमवार की सुबह परिवार के साथ बैठकर खाएं।

    कन्या राशिफल

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज बुध वक्री की शुरुआत है और बुधदेव आपके लग्न के स्वामी भी हैं। इसलिए आपको यह असर सबसे सीधा महसूस होगा। दूसरे भाव में बुध, सूर्य और शुक्र की युति है। इसलिए पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। वाणी में सतर्कता रखें और सोच-समझकर बोलें। उधार दिया हुआ पैसा लौटाने की बात धीरे से करें, तैश में नहीं। जीवनसाथी या साझेदार थके और चुप लग सकते हैं, उन्हें समय दें। छठे भाव में राहु के कारण पेट का ध्यान रखें। नशे से दूर रहें और बेवजह शक न करें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    तुला राशिफल

    तुला राशि के जातकों के लिए आज खुद को संभालने का दिन है। लग्न में सूर्य, बुध और अस्त शुक्रदेव की युति है और बुध वक्री हो गए हैं, इसलिए उलझन पैदा करने वाली बातें सामने आ सकती हैं। मन अस्थिर हो सकता है और बातों को कहने में जल्दबाजी रह सकती है। कोई भी नया समझौता या ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले ठहरकर सोचें। सुबह छठे भाव में चंद्रदेव हैं, कमर, घुटने या पाचन की शिकायत हो सकती है। इसलिए हल्का खाना खाएं। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव सातवें भाव में आएंगे, इससे जीवनसाथी या साझेदार के साथ बातचीत सहज होगी और शाम का समय अच्छा गुजरेगा। बच्चों के बारे में सुनी-सुनाई बात पर भरोसा न करें। अपने सिक्थ सेंस का सहारा लें।

    वृश्चिक राशिफल

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज की शुरुआत थोड़ी भारी रहेगी। सुबह पांचवें भाव में चंद्रदेव और शनिदेव साथ हैं, बच्चों की पढ़ाई, उनके व्यवहार या प्रेम संबंध को लेकर मन में चिंता रहेगी। जवाब देने से पहले दो मिनट रुकें। बारहवें भाव में तीन ग्रह हैं और बुध वक्री हो गए हैं, इसलिए यात्रा, अस्पताल या दान पर खर्च हो सकता है। जो खर्च जरूरी न हो उसे टाल दें। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव छठे भाव में आएंगे और पुराने कर्ज या विवाद में आपका पलड़ा भारी होगा। लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ नौवें भाव में हैं, इसलिए बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। चौथे भाव में राहु के कारण घर में बेचैनी हो सकती है। रात को मोबाइल पर देर तक न रहें, और जल्दी पैसा दोगुना करने वाली बातों से बचें।

    धनु राशिफल

    ​धनु राशि के जातकों के लिए आज घर की बातें पहले आएंगी। सुबह चंद्रदेव और शनिदेव चौथे भाव में हैं, इसलिए माता जी की सेहत, घर के किसी पुराने विवाद या वाहन की खराबी पर ध्यान जाएगा। परिवार के साथ खाना खाने से मन का बोझ कम होगा। दोस्तों और जान पहचान के जरिए आमदनी के रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन वक्री बुध की स्थिति के कारण किसी की बात में आंख बंद कर विश्वास न करें, लिखा-पढ़ी पक्की करें। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव पांचवें भाव में जाएंगे, बच्चों के साथ समय बिताना या कोई रचनात्मक काम शुरू करना अच्छा रहेगा। तीसरे भाव में राहु के कारण भाई बहन से बात करते समय आवाज ऊंची न करें।

    यह भी पढ़ें :  क्या आप जानते हैं...रेलवे ट्रैक पर पत्थर बिछे होते हैं, लेकिन मेट्रो ट्रैक पर क्यों नहीं?

    मकर राशिफल

    मकर राशि के जातकों के लिए आज हिम्मत और बातचीत वाला दिन है। सुबह तीसरे भाव में चंद्रदेव और आपके लग्नेश शनिदेव साथ हैं, इसलिए पुराने अधूरे काम को निपटाने की ताकत मिलेगी, लेकिन शरीर में आलस भी रहेगा। भाई बहन या पड़ोसी से कोई जरूरी बात होगी, उसमें नरमी रखें। साझेदार के साथ मिलकर चलने से फायदा होगा। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव चौथे भाव में आएंगे, जिससे घर में शांति बढ़ेगी। कंफर्ट जोन में रहेंगे। किसी को उधार देने से बचें। किसी न किसी काम में लगें रहें क्योंकि आज खाली बैठने से चिंता बढ़ेगी।

    कुंभ राशिफल

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज धन और वाणी पर ध्यान रखने का दिन है। सुबह दूसरे भाव में चंद्रदेव और शनिदेव साथ हैं, इसलिए पैसों की कोई बात अटकी रह सकती है और परिवार में खाने-पीने या खर्च को लेकर हल्की तकरार हो सकती है। जो बोलें, तौलकर बोलें। लग्न पर राहु अकेले हैं, मन में उलझन और बड़ी बातें सोचने की आदत रहेगी, इसलिए अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई निवेश न करें। पिता जी के साथ मतभेद हो सकता है या विदेश से जुड़े काम में देरी होगी। पुराने विवाद में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। शाम 7:22 बजे के बाद चंद्रदेव तीसरे भाव में आएंगे और हिम्मत लौटेगी। आंखों का ध्यान रखें।​

    मीन राशिफल

    मीन राशि के जातकों के लिए आज भारीपन कल की तुलना में कम महसूस होगा। शाम 7:22 बजे तक चंद्रदेव आपके लग्न में शनिदेव के साथ रहेंगे, इसलिए सुबह से मन में उदासी, सुस्ती या बेवजह की निराशा रहेगी। कोई भी बड़ा फैसला शाम के बाद ही लें। पूर्णिमा की रात चंद्रदेव के दर्शन से मन शांत होगा। शाम के बाद चंद्रदेव दूसरे भाव में आएंगे और परिवार तथा पैसों की बात सुलझने लगेगी। बच्चों या पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई विवादास्पद स्थिति बन सकती है। साझे पैसे के मामलों में नया कदम न उठाएं। बारहवें भाव में राहु के कारण नींद न आने की परेशानी हो सकती है, इसलिए रात को हल्का खाएं। वाहन धीरे चलाएं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में आज 25 अक्टूबर की रात मचेगी संगीत की धूम, नितिन दुबे के गीतों पर झूमेगी एस.बी.एस. कॉलोनी

    October 25, 2026

    Saharanpur: ब्रह्माकुमारी गॉडलीवुड स्टूडियो के प्रमुख बी. के. हरिलाल को प्रथम महर्षि नारद सम्मान अवॉर्ड

    October 25, 2026

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 25, 2026

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,037 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 25, 2026

    आज का राशिफल : रविवार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा है। चतुर्दशी सुबह 11:56…

    कोरबा में आज 25 अक्टूबर की रात मचेगी संगीत की धूम, नितिन दुबे के गीतों पर झूमेगी एस.बी.एस. कॉलोनी

    October 25, 2026

    Saharanpur: ब्रह्माकुमारी गॉडलीवुड स्टूडियो के प्रमुख बी. के. हरिलाल को प्रथम महर्षि नारद सम्मान अवॉर्ड

    October 25, 2026

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.