जगदलपुर/स्वराज टुडे: बस्तर में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने मानवीय पहल करते हुए डोंगाघाट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में 60 से अधिक बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-नोटबुक, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, कंपास सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी एवं भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। दोनों अतिथियों ने अपने हाथों से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की।
गौरतलब है कि विगत दिनों बस्तर में हुई भारी बारिश के कारण जगदलपुर शहर एवं जिले की अनेक निचली बस्तियां जलमग्न हो गई थीं। नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस प्राकृतिक आपदा में अनेक परिवारों के घरों के साथ-साथ बच्चों की किताबें, कॉपियां, नोटबुक एवं अन्य शिक्षण सामग्री भी बाढ़ के पानी में नष्ट हो गई थी।

बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की इस समस्या को देखते हुए भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा डोंगाघाट क्षेत्र में शिक्षण सामग्री वितरण का निर्णय लिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्किट का भी वितरण किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सरकार के राहत कार्यों की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूप सिंह मंडावी एवं वेद प्रकाश पांडेय ने बाढ़ के दौरान राज्य शासन, जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन तथा स्थानीय सामाजिक संगठनों द्वारा किए गए त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने बस्तर में आई इस प्राकृतिक आपदा के दौरान हर स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उन्हें आवश्यक राहत उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि भी शीघ्र जारी की जा रही है, जिससे प्रभावित परिवार अपने क्षतिग्रस्त घरों एवं आशियानों का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कर सकेंगे।

उद्बोधन की कड़ी में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनीष पारख ने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ विषम परिस्थितों में जन-जन के बीच पहुँच कर यथासंभव सेवा प्रदान करने के राज्य भर में प्रसिद्ध रहा है। बाढ़ आपदा के वक्त पर भी आर्थिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता साथी विभिन्न मोर्चा पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जनता के बीच पहुँच कर अपना योगदान दिये। होने उद्बोधन में जिला संयोजक अविनाश जैन ने कहा कि जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़ कर आपदा के समय सभी ने अपना अमूल्य योगदान दिया और उन्होंने कहा है कि इस आपदा की वजह से प्रभावित गावों को चिन्हकित कर आगे सहयोग किया जाता रहेगा, विशेष तौर पर छात्रों के शिक्षण सामग्री का सहयोग आर्थिक प्रकोष्ठ की प्रथम प्राथमिकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन परमेश राजा ने किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, जिला उपाध्यक्ष (महिला) ललित बघेल, जिला उपाध्यक्ष (महिला) राम कुमारी यादव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनीष पारेख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू बोथराजी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष मिश्रा, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ अविनाश जैन, जिला सह-संयोजक परमेश राजा सहित आर्थिक प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या
यह भी पढ़ें: PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख
यह भी पढ़ें: बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

Editor in Chief

