Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार…मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप
    Featured

    ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार…मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261004 WA00141
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    🔴 *चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

    ⚖️ *आरोपी के विरुद्ध धारा 138 NI Act के 03 स्थायी वारंट भी थे लंबित

    कोरबा/स्वराज टुडे: चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर में शिकायतकर्ता सिकंदर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी हनुमान प्रसाद यादव पिता स्वर्गीय मुन्नीलाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी रजगामार एवं उसकी पत्नी अनीता यादव द्वारा मकान, जमीन एवं मलबे की बिक्री के संबंध में दिनांक 22.11.2023 को इकरारनामा किया गया था।शिकायत के अनुसार, उक्त इकरारनामा के एवज में आरोपी पक्ष द्वारा शिकायतकर्ता से ₹7 लाख रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद न तो शिकायतकर्ता के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई और न ही मलबा दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी द्वारा उक्त जमीन का सौदा करने के बावजूद जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।शिकायत पर चौकी रजगामार पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 420, 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

    उत्तर प्रदेश से वापस आते समय रतनपुर बस स्टैंड में पकड़ा गया आरोपी

    IMG 20261004 09173567

    आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 01.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी उत्तर प्रदेश से वापस आ रहा है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हनुमान प्रसाद यादव को रतनपुर बस स्टैंड में बस से आते समय पकड़कर गिरफ्तार किया गया।

    03 स्थायी वारंट भी थे लंबित

    गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जारी 03 स्थायी वारंट भी लंबित थे। उक्त स्थायी वारंट वर्ष 2022 एवं 2024 के चेक बाउंस से संबंधित प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी किए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इन स्थायी वारंटों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    लगातार पतासाजी से मिली सफलता

    फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रजगामार पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 02.10.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दिनांक 16.10.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    इनकी रही विशेष भूमिका

    उक्त कार्रवाई में चौकी रजगामार प्रभारी उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह एवं प्रधान आरक्षक केरोबीन की विशेष भूमिका रही।

    फरार आरोपियों एवं वारंटियों पर कार्रवाई जारी

    कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं लंबे समय से लंबित स्थायी वारंटों की तामीली हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी एवं न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

    *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* 🚔

    यह भी पढ़ें: कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण…प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित

    यह भी पढ़ें: 12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    यह भी पढ़ें: मौत से पहले ल‍िखा – ‘मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026

    डॉ. सुषमा पाण्डेय को ‘विद्यासागर’ की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    October 25, 2026

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    October 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,041 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    आज का राशिफल : सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को पूर्णिमा सुबह 9:41 बजे तक है।…

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026

    उत्तर प्रदेश में टीचर के 17735 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026

    October 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.