Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग
    Featured

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260927 WA0043
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बैनर : तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस
    * रिलीज डेट : 25.09.2026
    * कलाकार : तेजस देव, श्रेय पारीक, प्राची बंसल, कीर्ति चौधरी, शिखा पांडेय, सुजीत अस्थाना, प्रशांत मोहिते, प्रवीन चन्द्रा, निधि उत्तम, मीनू शर्मा, अतुल तिवारी और सूफिया तनवीर आदि।
    *डायरेक्टर : नितिन एम. रोकड़े
    *निर्माता : तुलसीराम देवरुखकर
    *शैली : सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर
    *संगीत : असलम केई
    *गीतकार : ईश्वरी फ्रांसिस
    *छायांकन : फारूख खान
    *क्रिटिक्स रेटिंग : *** 3.5

    मुम्बई/स्वराज टुडे: तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तुलसीराम देवरुखकर निर्मित और नितिन एम. रोकड़े निर्देशित फिल्म ‘ओये चिल मार’ दोस्ती, प्रेम, हास्य, रहस्य और सोशल मीडिया की दुनिया को जोड़ती है। बनारस की पृष्ठभूमि फिल्म को खास रंग देती है।

    IMG 20260927 WA0045

    कहानी प्रेम ठाकुर (श्रेय पारीक) और उसके दोस्तों गुड्डू दुबे (तेजस देव), गोवर्धन (सुजीत अस्थाना) और विकास (प्रशांत मोहिते) के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रेम सुमी सिंह (प्राची बंसल) से प्रेम करता है, जबकि उसके पिता दिनेश ठाकुर (अतुल तिवारी) उसकी शादी नेहा (कीर्ति चौधरी) से कराना चाहते हैं। दोस्तों के साथ प्रेम बनारस की मीनल ठाकुर (मीनू शर्मा) की हवेली पहुंचता है। हवेली में नेहा, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर काजल (सूफिया तनवीर), स्नेहा (शिखा पांडेय) और अन्य किरदारों के बीच नोक-झोंक और हास्य परिहास के बीच होली के दिन काजल का अपहरण होने के बाद फिल्म का घटनाक्रम रोमांच और रहस्य की ओर बढ़ता है।

    IMG 20260927 WA0044

    नवोदित तेजस देव फिल्म में अपनी उपस्थित दर्ज कराते हैं। श्रेय पारीक, प्राची बंसल, कीर्ति चौधरी, शिखा पांडेय, सुजीत अस्थाना, प्रशांत मोहिते, प्रवीन चन्द्रा, निधि उत्तम और मीनू शर्मा का अभिनय ठीक-ठाक है।

    वरिष्ठ अभिनेता अतुल तिवारी और सूफिया तनवीर ने प्रभावशाली अभिनय किया है। डीओपी फारूख खान ने बनारस की गलियों, हवेली और स्थानीय माहौल को खूबसूरती से कैमरे में उतारा है। असलम केई का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के कई दृश्यों को प्रभावी बनाता है। गीत-संगीत सामान्य है, जबकि लाल दुपट्टा’ गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।
    निर्देशक नितिन एम. रोकड़े ने कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक भावनाओं और रहस्य को संतुलित ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत किया है। निर्देशन के साथ फिल्म के संकलन की जिम्मेदारी भी संभाली है। पटकथा- संवाद लेखन यश ईश्वरी, अभिषेक शशि कुमार, तनवीर दुर्रानी और नितिन रोकड़े ने मिलकर किया है। कुल मिलाकर, ‘ओये चिल मार’ एक पारिवारिक फिल्म है। यह फिल्म मुंबई के सिनेपोलिस सिनेमा, अंधेरी (पश्चिम) समेत देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। नजदीकी सिनेमाघर में यह फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

    यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    यह भी पढ़ें: आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    यह भी पढ़ें: गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    * बैनर : तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस * रिलीज डेट : 25.09.2026 * कलाकार : तेजस…

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.