Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026

    अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’….आज होगें दिल्ली रवाना….दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल होगें ’’मुख्य अतिथि’’

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना
    Featured

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72797064317902155107036ba66db7718e9169cabfc1379aa43d504090918bf3db585d17b7c8aa22cf6b05
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    सिद्धार्थनगर/स्वराज टुडे: सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अग्नि के सात फेरों की खुशियां 20 घंटे भी नहीं टिक सकीं। जनियाजोत गांव में सोमवार को विवाह बंधन में बंधे नवदंपती के शव मंगलवार भोर में कमरे में मिले। 21 वर्षीय देशराज चौहान का शव फंदे से लटका था, जबकि उसकी 19 वर्षीय पत्नी अनिता बिस्तर पर मृत पड़ी थी। कमरे का दरवाजा खुला था। नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

    ग्राम जनियाजोत निवासी देशराज चौहान पुत्र मुकेश चौहान का जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा निवासी अनिता से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार कर अप्रैल में शादी तय की थी। देशराज करीब 20 दिन पहले मुंबई से गांव लौटा था।

    उसके लौटने की जानकारी मिलने के बाद अनिता भी करीब दस दिन पहले उसके घर आ गई थी और वहीं रह रही थी। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से तय समय से पहले ही विवाह कराने का निर्णय लिया गया।

    सोमवार दोपहर करीब दो बजे बांसी स्थित टेकधर बाबा मंदिर में दोनों का विवाह हुआ। इसके बाद घर में रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए प्रीतिभोज हुआ। प्रीतिभोज के उपरांत रात में सभी लोग सोने चले गए। मंगलवार सुबह करीब चार बजे देशराज की मौसी नवदंपती को जगाने कमरे में पहुंचीं। दरवाजा खुला था। अंदर देशराज फंदे से लटका मिला, जबकि अनिता बिस्तर पर मृत पड़ी थी। दोनों को इस हालत में देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।

    यह भी पढ़ें :  जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    देशराज के पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

    नवदंपती की मौत कैसे हुई, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने किसी संभावना की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

    देशराज और अनिता के बीच प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार कर अप्रैल में शादी तय की थी। देशराज के मुंबई से लौटने के बाद अनिता भी उसके घर आ गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से सोमवार को ही टेकधर बाबा मंदिर में उनका विवाह करा दिया गया।

    घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कमरे और आसपास की स्थिति की जांच करने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

    यह भी पढ़ें: New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    यह भी पढ़ें: संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    यह भी पढ़ें: टिफिन खोलकर मुंह में रखा निवाला, चबाकर निगलने से पहले शिक्षक की आ गयी मौत, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें :  Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026

    अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’….आज होगें दिल्ली रवाना….दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल होगें ’’मुख्य अतिथि’’

    November 13, 2026

    World Diabetes Day Special: डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 13, 2026

    Korba: खबर वायरल होने के बाद जागा खाद्य विभाग, जाँच के लिए सैंपल लेकर बन्द कराया मुरली होटल, सांभर में मिला था कीड़ा

    November 13, 2026

    Korba: धागों में बुनते सपने, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनी मीनाक्षी

    November 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,085 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम में गोपाष्टमी महापर्व 17 नवंबर…

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026

    अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’….आज होगें दिल्ली रवाना….दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल होगें ’’मुख्य अतिथि’’

    November 13, 2026

    World Diabetes Day Special: डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.