Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़
    Featured

    New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260924 064358
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों आसिफ, हेमंत और मुकेश की पूरी कुंडली खंगाल रही है.

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान आसिफ के मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो मिली है. वहीं, हेमंत और मुकेश ने अपने मोबाइल की सर्च हिस्ट्री डिलीट कर दी थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों आरोपियों की डिजिटल गतिविधियां घटना से पहले और बाद में क्या थीं और क्या इनके जरिए मामले से जुड़ी कोई और अहम कड़ी सामने आती है.

    क्या पहले से बनाई गई थी पूरी योजना?

    पुलिस को शक है कि 21 सितंबर की शाम आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की और उसके दोस्त को निशाना बनाने की आरोपियों ने पहले से ही पूरी प्लानिंग बना रखी थी. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या तीनों आरोपी पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे और क्या पार्क में जाने से पहले उनके बीच कोई बातचीत हुई थी.

    पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने जन्मदिन पर एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे. इसी दौरान तीनों आरोपी कथित तौर पर उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया. उन्होंने पुलिस जैसी भाषा और कानूनी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दोनों को डराया-धमकाया.

    आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त को पार्क के सुनसान हिस्से में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.

    यह भी पढ़ें :  बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    पुलिसवाला होने का दिलाया भरोसा

    जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त को विश्वास दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों जैसी भाषा का इस्तेमाल किया. सूत्रों के मुताबिक, वे ‘जनाब’ जैसे शब्द बोल रहे थे और पुलिस कार्रवाई की धमकी दे रहे थे. इस तरीके से दोनों पीड़ितों को उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सच में पुलिसकर्मी हैं. इसके बाद लड़की को उसके दोस्त से अलग कर दिया गया और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया.

    आसिफ के पास मिला पिस्टल, चाकू और कंडोम 

    पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी आसिफ को अमर कॉलोनी इलाके में पकड़ने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ हुई थी. पुलिस का कहना है कि आसिफ ने टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से हथियार बरामद होने की बात पुलिस ने कही है.

    आसिफ के पास से पिस्टल, चाकू और कंडोम भी बरामद किए गए हैं. इसी के बाद पुलिस ने एफआईआर में आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं. अब जांच का एक अहम सवाल यह है कि क्या आसिफ नियमित रूप से हथियार लेकर चलता था और क्या इससे पहले भी उसने पार्क या किसी अन्य जगह पर महिलाओं को निशाना बनाया था। पुलिस इस दिशा में भी जानकारी जुटा रही है.

    सबूत मिटाने के लिए धो दिए कपड़े

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद हेमंत और मुकेश एक ढाबे पर गए और फिर श्रीनिवासपुरी स्थित अपने घर लौट आए. आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने कपड़े धोए, ताकि कोई सबूत न बच सके. पुलिस अब कपड़ों, मोबाइल फोन, घटनास्थल और अन्य संभावित डिजिटल एवं भौतिक सबूतों को जोड़कर घटनाक्रम की कड़ी तैयार कर रही है.

    यह भी पढ़ें :  जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    लड़की को धमकाने का भी आरोप

    आरोप है कि वारदात के बाद तीनों ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसी वजह से शुरुआत में वह चुप रही. बाद में लड़की ने अपने दोस्त को पूरी घटना बताई. इसके बाद उसके दोस्त ने PCR को फोन किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू हुई और फिर CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की गई.

    12 घंटे के भीतर तीनों गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हेमंत और उसका भाई मुकेश श्रीनिवासपुरी से गिरफ्तार किए गए, जबकि आसिफ को अमर कॉलोनी इलाके में पुलिस कार्रवाई के बाद पकड़ा गया.

    पुलिस के अनुसार, आसिफ ने गिरफ्तारी से पहले पुलिस टीम पर गोली चलाई थी. इस दौरान एक गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी. जवाबी कार्रवाई में आसिफ के पैर में गोली लगी.

    यह भी पढ़ें: Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    यह भी पढ़ें: Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन, नवज्योत पटनायक ने कहा—लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी

    November 12, 2026

    आधी रात घर के दरवाजे पर बैठा मिला खतरनाक अहिराज सांप, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    November 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,083 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को…

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.