Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर
    Featured

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260918 WA02511
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलेभर के विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों में उकेरी भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर

    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के सभी विद्यालयों में ‘सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    IMG 20260918 WA02541

    भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद विद्यालय पंप हाउस एवं एनसीडीसी स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति को रंगों और शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त करते हुए शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, समानता और विकसित भारत की संकल्पना को कागज पर जीवंत रूप दिया। नन्हे कलाकारों की कल्पना में कहीं स्वच्छ और सुंदर भारत नजर आया तो कहीं शिक्षा एवं तकनीक से आगे बढ़ता देश। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों ने यह संदेश दिया कि आज के बच्चों के सपनों में ही आने वाले भारत की तस्वीर छिपी है।

    स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव : गोपाल मोदी

    IMG 20260918 WA0250

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भारत आज विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। जापान और अमेरिका जैसे देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आते हैं, जबकि भारत अभी विकासशील देश है। विकसित राष्ट्र बनने से पहले भारत को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं। आत्मनिर्भर और स्वदेशी भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    IMG 20260918 WA0253

    श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और विकास की इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रतियोगिताओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज आयोजित चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी आगे ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    IMG 20260918 WA0255

    कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, प्रीति स्वर्णकार, डॉ राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, बलराम विश्वकर्मा, सूरज पांडेय, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्यक्ष, डीएमसी बी.डी. वैष्णव, प्राचार्य प्रभा सिंह, प्रिंसिपल डॉ अलका फिलिप सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने एक स्वर में यही संदेश दिया—रंगों में सजे उनके सपने ही विकसित, स्वच्छ, शिक्षित और सशक्त भारत की आने वाली तस्वीर हैं।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026

    12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं…

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.