Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी
    Featured

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72710978417896122020547c945b3bbd69dac7f07892fd935c85facd8dae41c34a0d2c58b7de9be3c3105c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको अपनी जेब में कैश भी रख लेना जरूरी है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पेट्रोल पंप डीलरों ने अब UPI की बजाए कैश पेमेंट लेने की चेतावनी दे दी है।

    दरअसल, देशभर के पेट्रोल पंप डीलरों ने ₹2000 या उससे अधिक के UPI भुगतान पर प्रस्तावित ₹5 के मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का विरोध किया है। डीलरों ने धमकी दी है कि अगर उन्हें हर ट्रांजैक्शन पर ₹5 का फिक्स्ड मर्चेंट डिस्काउंट रेट देना पड़ा तो वे ₹2000 और उससे ज्यादा के UPI पेमेंट लेना बंद कर देंगे और कैश पेमेंट लेने लगेंगे।

    क्या है तर्क?

    डीलरों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल बेचने पर उनका मार्जिन पहले ही काफी कम है और ऐसे में हर बड़े UPI लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क देना उनके लिए आर्थिक बोझ बढ़ाएगा। HT को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स (FAIPT) के प्रवक्ता मोंटी सहगल ने बताया, “अगर फ्यूल रिटेलर्स को छूट नहीं दी गई तो हमें ₹2,000 और उससे ज्यादा के UPI पेमेंट लेना बंद करना होगा।” इसके अलावा, कर्नाटक के पेट्रोलियम डीलरों के संगठन ने सरकार और सरकारी तेल कंपनियों को पत्र लिखकर पेट्रोल पंपों को MDR से पूरी तरह छूट देने की मांग की है। डीलरों का तर्क है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेल कंपनियां तय करती हैं और डीलर अपने स्तर पर कीमत बढ़ाकर डिजिटल पेमेंट का खर्च ग्राहकों से नहीं वसूल सकते। वहीं, दिल्ली NCR, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मुंबई और राजस्थान के डीलरों ने भी HT को बताया कि किसी भी तरह का MDR उनके बहुत कम मार्जिन (लगभग ₹2.40-3.40 प्रति लीटर) पर एक अतिरिक्त बोझ है। यह मार्जिन सरकार अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के जरिए तय करती है।

    यह भी पढ़ें :  GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    NPCI ने क्या कहा?

    मंगलवार को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) में पेट्रोल पंप पर MDR चार्ज को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। NPCI ने बताया कि ₹2000 तक के UPI से किए गए ईंधन भुगतान पर MDR शून्य रहेगा। वहीं ₹2,000 से अधिक के पेट्रोल पंप भुगतान पर ₹5 का फ्लैट कंसेशनल चार्ज लागू होगा।

    NPCI का कहना है कि फ्लैट ₹5 शुल्क का उद्देश्य बड़े ईंधन लेनदेन पर लगने वाले ज्यादा प्रोसेसिंग शुल्क से पेट्रोल पंप ऑपरेटरों को बचाना है। हालांकि पेट्रोलियम डीलरों के संगठनों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा का भुगतान आम बात है, इसलिए यह शुल्क उनके लिए लगातार बढ़ता हुआ खर्च बन सकता है।

    बता दें कि अप्रैल 2026 तक देश भर में 1,03,023 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से 90% से अधिक पंप तीन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा चलाए जाते हैं। इसके अलावा, नायरा (Nayara), जियो-बीपी (Jio-BP) और शेल (Shell) जैसी प्राइवेट कंपनियां भी पेट्रोल पंप चला रही हैं।

    यह भी पढ़ें:Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    यह भी पढ़ें:New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यह भी पढ़ें:GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026

    भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    September 18, 2026

    Korba: बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    September 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,943 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली में किसानों को कृषि विभागीय योजनाओं, दलहन-तिलहन उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती…

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026

    भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.