Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी
    Featured

    28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7261713671788916416358cd85e121ca5cd72ac92e796b21cbbe866905801c7943930c5a5877fe88ae4042
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जमशेदपुर/स्वराज टुडे: झारखंड की राजनीति में बागुन सुम्ब्रुई का नाम उन नेताओं में शुमार है, जिनकी पहचान सिर्फ चुनावी जीत और राजनीतिक पदों तक सीमित नहीं रही. उनका रहन-सहन, बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही.

    शरीर पर धोती, कई बार नंगे पांव और आम लोगों के बीच सहज मौजूदगी उनकी अलग पहचान थी. चाईबासा विधानसभा से चार बार विधायक और सिंहभूम लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे बागुन सुम्ब्रुई की जिंदगी का एक पहलू ऐसा भी है, जिस पर आज तक खूब बातें होती हैं – उनकी शादियां.

    पत्नियों को लेकर सामने आते हैं अलग-अलग दावे

    उनकी पत्नियों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे. कहीं 23 का जिक्र मिलता है, कहीं 28, तो कुछ रिपोर्टों में यह संख्या 50 से ज्यादा और 58 तक बतायी गयी. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि खुद बागुन सुम्ब्रुई ने अलग-अलग समय में पांच पत्नियों के नाम स्वीकार किये थे. ऐसे में उनकी शादी की कहानी सिर्फ एक संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई किस्से और दावे जुड़े हैं.

    यह भी पढ़ें :  Korba: पशुधन विकास विभाग द्वारा 52 पशुओं को लगाए गए रेडियम बेल्ट

     बागुन सुम्ब्रुई. (फाइल फोटो)

    चाईबासा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

    बागुन सुम्ब्रुई ने पहली बार 1967 में चाईबासा विधानसभा सीट से चुनाव जीता. इसके बाद 1969, 1972 और 2000 में भी विधानसभा पहुंचे. सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से उन्होंने पांच बार जीत दर्ज की. 1977, 1980, 1984, 1989 और 2004 में वे सांसद चुने गये. झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौर में भी बागुन सुम्ब्रुई की सक्रिय भूमिका रही. बिहार सरकार में मंत्री रहने के साथ ही झारखंड गठन के बाद वे विधानसभा के उपाध्यक्ष भी बने. लंबे राजनीतिक जीवन के बावजूद उन्होंने अपनी सादगी वाली छवि नहीं छोड़ी.

    जब विधानसभा तक पहुंचा पत्नियों का मामला

    बागुन सुम्ब्रुई की शादियों की चर्चा तब और बढ़ गयी, जब उनकी पत्नियों से जुड़ा मामला बिहार विधानसभा तक पहुंचने की बात सामने आयी. बागुन ने खुद बाद के एक साक्षात्कार में इस मामले का जिक्र किया था. एक रिपोर्ट में 28 महिलाओं के दस्तावेजों में बागुन सुम्ब्रुई का नाम पति के तौर पर दर्ज होने की बात कही गयी थी. यहीं से उनके साथ 28 शादियों का आंकड़ा जुड़ गया.

    खुद बागुन ने बतायी थी अलग कहानी

    अपनी शादियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर बागुन सुम्ब्रुई का जवाब भी हमेशा चर्चा में रहा. उनका कहना था कि उनके पास कई महिलाएं अपनी परेशानियां लेकर आती थीं. इनमें विधवा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल थीं. बागुन का दावा था कि कुछ महिलाएं सरकारी नौकरी या दूसरी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी अपना नाम उनके साथ जोड़ती थीं. उनका कहना था कि उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को संरक्षण देने की कोशिश की.

    यह भी पढ़ें :  Sakti: बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार

    910 रुपये में लड़ा था पहला चुनाव

    बागुन सुम्ब्रुई की जिंदगी का एक और किस्सा उनकी राजनीतिक सादगी को दिखाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 1967 में जब उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा, तब उनके पास प्रचार के लिए बहुत कम पैसे थे. बताया जाता है कि उन्होंने महज 910 रुपये में पहला चुनाव लड़ा था. प्रचार के दौरान वे साइकिल से घूमते थे और पैसे की जरूरत पड़ने पर अपनी साइकिल तक 125 रुपये में बंधक रख दी थी.

    2018 को हुआ बागुन का निधन

    22 जून 2018 को बागुन सुम्ब्रुई का निधन हो गया. चाईबासा की राजनीति का यह अनोखा किरदार भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी राजनीतिक यात्रा और निजी जिंदगी से जुड़े किस्से अब भी कोल्हान की राजनीतिक स्मृतियों का हिस्सा हैं.

    यह भी पढ़ें: महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म! पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता ने सहेली को सुनाई आपबीती..

    यह भी पढ़ें: Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें: हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026

    Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    September 9, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,920 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,378 Views
    Don't Miss

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    गोरखपुर/स्वराज टुडे:: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई…

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.