Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?
    Featured

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n723177050178667980459372d55d3305fffda8569d18dcc604f0868d89e0e2b487002e6db22dc2a5e1f60e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. राजधानी के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग और पेट्रोलिंग लगातार जारी है. इसी कड़ी में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की मुखर्जी नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

    पुलिस ने गश्त के दौरान एक खतरनाक बदमाश को अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. यह बड़ी गिरफ्तारी विजय नगर इलाके से हुई है. पकड़े गए आरोपी का नाम सलमान उर्फ पहलवान है. सलमान मूल रूप से यूपी के बागपत का रहने वाला है. पुलिस की इस पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी का एक साथी मौके से भागने में सफल हो गया. अब पुलिस इस बात की गहराई से इन्वेस्टिगेशन कर रही है कि 15 अगस्त से ठीक पहले हथियारों की यह खेप दिल्ली में क्यों लाई गई थी. फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दिल्ली और यूपी में छापेमारी कर रही हैं.

    मुखर्जी नगर पुलिस की टीम 12 अगस्त की रात करीब 8 बजे विजय नगर इलाके में गश्त पर थी. टीम डायना कॉफी शॉप और सूरजीत सिंह मार्ग के पास मौजूद थी. इसी दौरान सफेद रंग की एक मारुति फ्रोंक्स कार वहां से गुजरी. पुलिस को कार सवार लोगों की गतिविधियां बहुत संदिग्ध लगीं. पुलिस टीम ने तुरंत कार को रुकने का इशारा किया. कार रोकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस को चकमा दिया और तेजी से भागने की कोशिश की.

    पीछा करने पर पुलिस ने खतरनाक अपराधी को कैसे दबोचा और क्या-क्या मिला?

    बदमाशों को भागता देख गश्ती दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उनका पीछा किया. कार में सवार दोनों लोगों ने खुद को घिरता देख कार रोकी और एनडीपीएल कार्यालय की तरफ भागने का प्रयास किया. पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया. हालांकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब पकड़े गए 27 वर्षीय आरोपी सलमान की तलाशी ली, तो उसके पास से एक अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस मिले.

    यह भी पढ़ें :  श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    डैशबोर्ड में मिले और कारतूस, आखिर दिल्ली में क्या थी इस गैंग की खूनी साजिश?

    आरोपी की तलाशी के बाद पुलिस ने उस मारुति फ्रोंक्स कार की भी सघन चेकिंग की. कार के डैशबोर्ड से 5 और जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सलमान पहले भी लूट और झपटमारी की कई वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस ने मुखर्जी नगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

    मामले को लेकर एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये हथियार दिल्ली में किस वारदात को अंजाम देने के लिए लाए गए थे’. पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

    यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    यह भी पढ़ें: Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    यह भी पढ़ें: राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म, अब SIT को CCTV DVR रिपोर्ट का इंतजार

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,969 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.