छत्तीसगढ़
रायगढ/स्वराज टुडे: रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग से उसके ही रिश्ते के मामा पर पिछले 4 साल से दैहिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता नाबालिग है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल पिता बुधराम गोयल निवासी छाल ने 25 दिसंबर 2022 को पहली बार जबरदस्ती की थी। इसके बाद वह डरा धमकाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
जब पीड़िता पढ़ाई के लिए रायपुर गई थी तो इस दौरान भी आरोपी उसे होटल ले जाकर शोषण करता था। लंबे समय तक डर के कारण बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
कुछ दिन पहले जब बच्ची डॉक्टर के पास गई तो उसने डॉक्टर को आपबीती बताई। जिसके बाद डॉक्टर ने तत्काल इसकी सूचना उसके माता पिता को दी। घटना के बारे सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि आरोपी कोई और नहीं बल्कि रिश्ते में लगने वाला पीड़िता का मामा ही था। इसके बाद परिजनों ने 6 अगस्त 2026 को 64(2)M, 4, 6 POCSO एक्ट के तहत छाल थाने में FIR दर्ज कराई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)M और POCSO एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। अमला सामने आने के बाद आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल फरार हो चुका है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से कोयला व्यवसायी और भाजपा का कार्यकर्ता है। उधर SDOP खरसिया ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी कि गिरफ़्तारी कर ली जाएगी। अपराध बेहद शर्मनाक और गंभीर है।
यह भी पढ़ें: भारी बारिश के बीच तरदा गांव पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, नजर पड़ते ही ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

Editor in Chief





