Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sidhi: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

    September 20, 2026

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार
    Featured

    Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260805 WA00041
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

    *लूटा गया मोबाईल फोन सहित एक अन्य मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त*

    *दोनों के विरूद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट एवं नकबजनी के अपराध है पंजीबद्ध*

    रायपुर/स्वराज टुडे:– प्रार्थी मुकेश कुमार ध्रुव ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जोमैटो में डिलीवरी का कार्य करता है। दिनांक 02.08.2026 को रात्रि लगभग 01ः30 बजे वह सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित संत कंवरराम चैक के आगे आर्डर पर डिलीवरी देने गया था। लोकेशन पर पहुंचने पर उसे एक एक्टिवा वाहन पर सवार दो अज्ञात युवक मिले। दोनों ने उससे पूछा कि उनका ऑर्डर कहां है। इस पर प्रार्थी ने उन्हें उक्त ऑर्डर दे दिया तथा ऑर्डर की राशि मांगी। राशि मांगने पर दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे तथा कहने लगे कि किस बात का पैसा देंगे तथा अपने पास रखें चाकू को निकालकर मारने की धमकी देकर प्रार्थी को भयभीत कर उसके विवो कंपनी का मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियांे के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 409/26 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    लूट की उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही आरोपियों के हुलिये एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गईं। टीम द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा तरीका-वारदात के आधार पर लूट की पूर्व घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की गई। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा प्रयुक्त एक्टिवा वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

    यह भी पढ़ें :  सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में चमके सीएमए के सितारे, राष्ट्रीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

    इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यांे को घटना में संलिप्त आरोपी नेहरू नगर कोतवाली निवासी भूपेन्द्र भारती एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों के द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

    दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की प्रार्थी की *01 नग मोबाईल फोन तथा 01 अन्य मोबाईल फोन सहित कुल 02 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 50,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू* जप्त कर दोनांे के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। जप्त किए गए 01 अन्य मोबाइल फोन के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है।

    *आरोपी भूपेन्द्र भारती उर्फ आकु के विरुद्ध पूर्व में थाना कोतवाली में आम्र्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें वह जेल निरुद्ध रह चुका है तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक भी पूर्व में थाना सिविल लाईन के एक नकबजनी प्रकरण में निरुद्ध रह चुका है।*

    *गिरफ्तार*

    *01. भूपेन्द्र भारती उर्फ आकु पिता घनश्याम भारती उम्र 20 वर्ष निवासी रविन्द्र मंच के पीछे मुकेश बनिया वाली गली नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।*

    *02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।*

    यह भी पढ़ें: Korba: IAS अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन के विवाद ने पकड़ा तूल, अब दुर्व्यवहार के आरोपों पर मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक ने अपहरण के बाद 2 दिन घर में बंधक बनाकर किया रेप, पकड़े जाने के बाद भीड़ ने कर दिया फैसला ‘ऑन द स्पॉट’, अब एक्शन मोड में पुलिस

    यह भी पढ़ें :  कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    यह भी पढ़ें: कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत….लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sidhi: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

    September 20, 2026

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Sidhi: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

    September 20, 2026

    सीधी/स्वराज टुडे: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचकर…

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.