Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
    Featured

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260803 WA0013
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भोले के दरबार में आस्था का महासंगम, सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ कनकेश्वर धाम।

    कोरबा/स्वराज टुडे:  सावन माह के प्रथम सोमवार को कनकी स्थित कनकेश्वर धाम शिवमय हो उठा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच हजारों शिवभक्तों एवं कांवरियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं कांवर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब कोरबा कांवरिया संघ द्वारा आयोजित विशाल महाप्रसाद (भंडारा) में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    32 साल से जारी हैं शिव भक्तों की सेवा की परंपरा

    वर्ष 1996 से प्रारंभ हुई सेवा की यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निरंतर जारी है। पिछले 32 वर्षों से कोरबा कांवरिया संघ सावन मास के प्रत्येक सोमवार को कनकेश्वर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन कर शिवभक्तों की सेवा करता आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी सावन के प्रथम सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन में सेवा भावना, अनुशासन और भक्तिभाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

    शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति – कोरबा कांवरिया संघ

    कोरबा कांवरिया संघ के नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनमानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल, राकेश नागरमल अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता एवं मनीष मनमानी ने कहा कि सावन केवल भगवान शिव की आराधना का महीना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी पर्व है। शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है। संघ का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को महादेव के दरबार में सम्मानपूर्वक सेवा और महाप्रसाद उपलब्ध कराना है। यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

    भंडारे में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की तथा कोरबा कांवरिया संघ के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। सावन की पावन बेला में कनकेश्वर धाम श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना रहा, जहां हर ओर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा।

    यह भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    यह भी पढ़ें: पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,801 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,463 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    भोले के दरबार में आस्था का महासंगम, सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ कनकेश्वर…

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.