ग्रेटर नोएडा/स्वराज टुडे: जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादी बहुत ही पवित्र बंधन होता है। ऐसा कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है। जब लड़का और लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं तो इसके साथ ही वह अपने जीवन की नई शुरुआत करते हैं।
शादी के बाद हर किसी की चाह होती है कि घर में बच्चों की किलकारी गूंजे। हमारे देश में तो शादी के तुरंत बाद ही बड़े-बुजुर्ग बच्चों के आने का इंतजार करने लगते हैं।
लेकिन ज़रा आप सोचिए जब रात में शादी हो और शादी के अगले दिन ही दुल्हन एक बच्चे को जन्म दे दे तो यह कैसी स्थिति होगी। हम आपको ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जी हां, शादी हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया। पूरा परिवार हैरान और परेशान हो गया।
पहले दिन शादी, दूसरे दिन बच्चा
दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह उत्तर प्रदेश से सामने आया है, यहां के एक गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे डाला, जिसकी वजह से दूल्हा और उसका परिवार हैरान हो गया है। यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि बात थाने तक जा पहुंची। दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना भी कर दिया है, जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल, यह मामला क्षेत्र भर में काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: छात्रों के चेहरे में छिपे थे हत्यारे-डकैत! 20 जुलाई को हिंसा में शामिल 2873 लोगों की पुलिस ने निकाली कुंडली
यह भी पढ़ें: मछली पकड़ने जाल फेंकते गहरे नदी में गिरे पिता, पानी में डूबते देख पुत्र ने भी नदी में लगाई छलांग, लेकिन …..

Editor in Chief





