Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»छात्रों के चेहरे में छिपे थे हत्यारे-डकैत! 20 जुलाई को हिंसा में शामिल 2873 लोगों की पुलिस ने निकाली कुंडली
    न्यूज़ अपडेट

    छात्रों के चेहरे में छिपे थे हत्यारे-डकैत! 20 जुलाई को हिंसा में शामिल 2873 लोगों की पुलिस ने निकाली कुंडली

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260728 232439
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली में 20 जुलाई को CJP प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ में हत्यारे, डकैत और महिलाओं का यौन शोषण करने वाले गंभीर अपराधी भी शामिल थे. सरकार ने पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें ये सनसनीखेज जानकारी सामने आई है. पुलिस ने फेस रिकग्निशन सिस्टम, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर इनकी जांच की. रिपोर्ट के मुताबिक संसद मार्च के दौरान हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ करने वाले तकरीबन 2873 ऐसे लोगों की पहचान की गई. पुलिस डाटाबेस से मिलान करने पर पता चला कि इनमें 989 लोग ऐसे थे जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

    जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन 20 जुलाई को उस समय हिंसक झड़प में बदल गया था, जब प्रदर्शनकारी बिना अनुमति संसद तक मार्च निकालने पर अड़ गए थे. सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर हालत बिगड़ गए थे और शांतिपूर्ण मार्च हिंसक झड़प में बदल गया था. इस मामले पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने सरकार को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसके मुताबिक हिंसा करने वाले ज्यादातर चेहरे आदतन अपराधी हैं.

    हिंसा करने वालों की कुंडली में क्या-क्या?

    दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा करने वालों में 101 लोग ऐसे हैं, जो हत्या के मामले में आरोपी हैं. 284 लोग डकैती-लूट और हत्या के मामलों में जेल जा चुके हैं. हैरानी की बात ये है कि प्रदर्शकारियों के बीच 92 ऐसे लोगों की भी पहचान की गई जो महिलाओं के खिलाफ हुए यौन अपराधों में शामिल रहे हैं. इसके अलावा 61 लोग ऐसे थे जो दुष्कर्म के मामलों में आरोपी हैं. 25 पर छेड़छाड़ के मामलों का आरोप है. दिल्ली पुलिस का दावा है कि भीड़ में 6 ऐसे लोग भी थे, जिन पर पॉक्सो के तहत मामले दर्ज हैं. 229 आर्म्स एक्ट, 135 झपटमारी और 19 अपहरण के आरोपी तथा 67 ड्रग्स एंड साइकोटॉपिक सब्सटेंस NDPS अधिनियम के तहत जेल जाने वाले लोग थे.

    यह भी पढ़ें :  न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    हिंसा में शामिल थे गंभीर आदतन अपराधी

    रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंसा में गंभीर आदतन अपराधी भी शामिल थे. PTI ने पुलिस रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि हत्या के मामलों में शामिल रहे 101 लोगों में कम से 42 ऐसे हैं जिन पर दो या उससे अधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा 12 लोग ऐसे हैं जिन पर 10 या उससे अधिक मामले दर्ज हैं. हत्या के प्रयास के 62 आरोपियों में से 25 पर कई आपराधिक मामले हैं. डकैती और लूट से जुड़े 284 लोगों में से 155 के खिलाफ दो या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. दुष्कर्म के आरोपियों में से आठ के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसके अलावा छेड़छाड़ के मामलों में नामजद भी आदतन अपराधी पाए गए.

    कैसे की गई इनकी पहचान?

    पुलिस के मुताबिक हिंसा में शामिल इन अपराधियों की पहचान फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों, सीसीटीवी फुटेज तथा पुलिसकर्मियों और आम लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर की गई है. पुलिस के मुताबिक ये संदिग्ध उन्हीं इलाकों में चिह्नित किए गए थे, जहां हिंसा हुई. इन अपराधियों को पथराव करते, पुलिसकर्मियों पर हमला करते, सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाते और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ करते देखा गया है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अनुमति सिर्फ जंतर-मंतर की थी, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे थे और संसद के करीब पहुंच गए थे, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा हो गया था.

    कैसे काम करता है फेस रिकग्निशन सिस्टम?

    पुलिस ने इन अपराधियों की पहचान फेस रिकग्निशन सिस्टम, सीसीटीव फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग से की थी. इसमें सबसे पहले पुलिस चेहरा डिटेक्ट करती है. इसके लिए सॉफ्टवेयर से किसी वीडियो के हर फ्रेम को स्कैन किया जाता है. जहां भी किसी का चेहरा दिखता है, सॉफ्टवेयर उसे अलग कर देता है. एक वीडियो में से हजारों चेहरे निकाले जा सकते हैं.

    यह भी पढ़ें :  Abu Road : नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को मुद्दों की रिपोर्टिंग से हटकर समाधान देने की दी गयी चुनौती

    इसके बाद चेहरे का डिजिटल प्रोफाइल बनता है. सॉफ्टवेयर से आंखों के बीच की दूरी, नाक की चौड़ाई, जबड़े का आकार, माथे की बनावट जैसे बिंदुओं को मापा जाता है. इन्हें एक मैथमैटिकल कोड में बदल जाता है, यह संख्याओं का एक पैटर्न होता है.

    तीसरा चरण होता है डेटाबेस से मिलान. पुलिस वीडियो से मिली तस्वीरों को पहले से रिकॉर्ड में मौजूद अपराधियों की लाखों तस्वीरों से मिलाती है. यदि 80 से 90 प्रतिशत तक समानता मिले तो उसे संभावित संदिग्ध माना जाता है.

    खास बात ये है कि कंप्यूटर ये फैसला नहीं करता कि वीडियो में दिख रहा शख्स अपराधी से मैच हो रहा है या नहीं, वो सिर्फ संकेत देता है, अंतिम फैसला जांच अधिकारी करते हैं, कि कंप्यूटर ने जो मैच किया है वह सही है या नहीं.

    सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से कैसे होती है पहचान

    हिंसा या प्रदर्शन के बाद पुलिस हिंसा स्थल से सीसीटीवी फुटेज जुटाती है. इनके आधार पर उन चेहरों की पहचान की जाती है जो माहौल बिगाड़ने की नीयत से आए हों. इन्हें पुलिस ट्रैक करती है और एक लोकेशन मैपिंग करती है. इसके लिए कई सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाती है. इस तरह उसकी मूवमेंट का क्रम तैयार किया जाता है. इसके अलावा पुलिस वीडियो रिकॉर्ड करती है और आम लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो की भी मदद लेती है. इससे लोगों को पहचानने की कोशिश की जाती है.

    यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    यह भी पढ़ें :  बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    यह भी पढ़ें: रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    यह भी पढ़ें: हिंदू समझकर जिस लड़के के साथ होटल गई लड़की, सम्बन्ध बनाने के बाद निकला आसिफ कसाई….बोला- मैं मुस्लिम हूँ, जो करना है कर लो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Abu Road : नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को मुद्दों की रिपोर्टिंग से हटकर समाधान देने की दी गयी चुनौती

    September 12, 2026

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर में द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ हुआ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

    August 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं…

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.