Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत
    Featured

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260717 WA0026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर के श्री श्याम परिसर में निर्मित चारों धामों में से एक पवित्र पुरीधाम में प्रतिष्ठित भगवान श्री जगन्नाथ जी, उनके बड़े भ्राता श्री बलभद्र (बलदाऊ) जी एवं बहन देवी सुभद्रा जी का पावन उत्सव दिनांक 16 जुलाई 2026, गुरुवार को श्रद्धा, भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

    IMG 20260717 WA0029

    प्रातः 9.00 बजे मंदिर परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया एवं भव्य आतिशबाजियॉ की गई। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।

    IMG 20260717 WA0027

    विदित हो कि पुरीधाम में प्रतिवर्ष भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है, जिसमें देश एवं विदेश से लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होकर भगवान के दर्शन का लाभ प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी अपने मौसी के घर विश्राम हेतु प्रस्थान करते हैं। इसी कारण यह उत्सव सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आस्था का प्रतीक माना जाता है।
    इसी परंपरा एवं धार्मिक भावना के अनुरूप श्री सप्तदेव मंदिर में भी भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की प्रतीकात्मक रथयात्रा निकाली गई। भगवान को सुसज्जित कर मंदिर परिसर की परिक्रमा कराई गई तथा वाहन में नगर भ्रमण कराया गया तत्पश्चात भगवान की पुनः मंदिर में विधिवत स्थापना कर आरती की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया।

    IMG 20260717 WA0030

    इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर परिवार के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, प्रेेमा देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सरला मित्तल, सोनू अग्रवाल, ज्योति यादव, शीतल कौर आशीष सिंह घनश्याम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एवं भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नवीन महाराज श्री सोमदत्त महाराज एवं शरद दीक्षित महाराज ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर

    IMG 20260717 WA0028

    उल्लेखनीय है कि इसी दिन सायं 5.00 बजे कोरबा के सीतामणी एवं पुराना बस स्टैंड स्थित श्री राम मंदिर से निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की दो-दो रथयात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर के समक्ष पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी ने भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त मानव समाज के सुख, समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 अगस्त

    July 17, 2026

    दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    July 17, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 19 जुलाई को

    July 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,439 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,129 Views
    Don't Miss

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर के श्री श्याम परिसर में निर्मित चारों…

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.