Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Featured

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 5517
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित SECL सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंकित सोनवानी नामक युवक अपने घर के कमरे में खून से लथपथ मिला था। रिश्तेदार उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Compress 20260716 180249 9834

    अंकित सोनवानी SECL कर्मी हीरा लाल सोनवानी और SECL चिकित्सा विभाग में कार्यरत कुमुदनी सोनवानी का बड़ा बेटा था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। रिश्तेदारों के अनुसार, बुधवार को अंकित शराब के नशे में घर आया था और सीधे अपने कमरे में चला गया।

    कमरे में उसकी पत्नी भी मौजूद थी। कुछ देर बाद अंकित अचानक गिर गया और उसके पैर में कोई नुकीली वस्तु घुस गई, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसका छोटा भाई और बाकी रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।

    अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

    IMG 20260716 WA0063

    घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार अंकित को तत्काल SECL के विभागीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। रिश्तेदार उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

    माता-पिता ड्यूटी पर थे

    मृतक के छोटे भाई आशीष सोनवानी ने बताया कि घटना के समय उनके माता-पिता दोनों ड्यूटी पर थे। पिता हीरा लाल सोनवानी कुसमुंडा खदान में पदस्थ हैं, जबकि मां कुमुदनी सोनवानी SECL के चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं। ड्यूटी से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 9 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मौत के कारणों का नहीं हो सका खुलासा

    सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। फिलहाल, युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

    यह भी पढ़ें: विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    यह भी पढ़ें : Ghaziabad: होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर भड़का पति, होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें : Jagannath Rath Yatra 2026: प्रभु जगन्नाथ के रथ में क्यों होता है सिर्फ लकड़ी का प्रयोग? क्या है इतिहास?

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026

    विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    July 16, 2026

    राशिफल 16 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 16, 2026

    Ghaziabad: होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर भड़का पति, होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

    July 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,437 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,128 Views
    Don't Miss

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन बालकोनगर उत्कल भारती समिति द्वारा…

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026

    विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    July 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.