Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा
    Featured

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    orig16371597611637365186 1705040851
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा साइबर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल और साइबर ठगी से जुड़े मामलों में कुल 4 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें तीन मामले चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित हैं, जबकि एक मामला साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ दर्ज किया गया है। सभी मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पतले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता बढ़ाना और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करना है।

    साइबर पुलिस को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की साइबर टिपलाइन के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों का परीक्षण करने के बाद साइबर थाना कोरबा में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस ने इन मामलों में डिजिटल साक्ष्य जुटाने, तकनीकी विश्लेषण करने और संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

    इसी दौरान राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण में एक बैंक खाता लेयर-1 में संदिग्ध पाया गया, जिसमें साइबर ठगी की राशि प्राप्त होने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि इस बैंक खाते के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं।
    प्रारंभिक जांच में यह बैंक खाता साइबर अपराध से अर्जित रकम के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जाना पाया गया। इसके बाद संबंधित खाताधारक के खिलाफ भी एक एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक खाते के वित्तीय लेन-देन, उससे जुड़े लोगों की भूमिका और साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की तकनीकी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी या साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से सूचना दें। पुलिस ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपना बैंक खाता न खुलवाएं और न ही किराए या पैसों के लालच में अपना बैंक खाता किसी अन्य को उपयोग के लिए दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस थाना कोरबा को दें।

     

    यह भी पढ़ें: Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    यह भी पढ़ें: Korba: यातायात पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड बुलेट, ट्रिपल सवारी और नो पार्किंग पर 5.38 लाख से अधिक का वसूला समन शुल्क

    यह भी पढ़ें: ‘मुसलमानों को हिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं’…इस बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव के लिए कह दी ये बात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026

    नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    July 15, 2026

    राशिफल 15 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 15, 2026

    ​Raipur: दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा

    July 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,751 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,436 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,122 Views
    Don't Miss

    IOCL में 1450 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026

    July 15, 2026

    भारतीय ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 10वीं/आईटीआई, 12वीं, डिग्री या डिप्लोमा धारकों के लिए अच्छी…

    भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    July 15, 2026

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026

    नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    July 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.