छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात जन्मदिन की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब विवाद के दौरान एक युवक की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपका निवासी उज्जवल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी तुषार ढांढा वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे दीपका के गरुणनगर से 20 से 25 युवक ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन मनाने मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान शराब के नशे में किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और हिंसक झड़प में बदल गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन से उज्जवल सिंह को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के संबंध में रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस वारदात के साथ ही पिछले 15 दिनों में कोरबा में हत्या की यह चौथी घटना सामने आई है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र
यह भी पढ़ें: डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Editor in Chief




