Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
    Featured

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260703 WA0883
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन कोरबा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एमपी नगर स्थित मनोरंजन गृह में खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.एस. जायसवाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। आयोजन का उद्देश्य चिकित्सकों के बीच आपसी समन्वय, खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    IMG 20260703 WA0884

    करीब 60 से 70 चिकित्सकों ने खेल महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉक्टरों और दंत चिकित्सकों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए यह संदेश दिया कि व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच भी नियमित व्यायाम और खेलकूद को अपनाना आवश्यक है। इस अवसर पर आईएमए कोरबा के अध्यक्ष डॉ. एस. चंदानी एवं सचिव डॉ. अजय स्वर्णकार ने कहा कि चिकित्सक समाज को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं, इसलिए उनका स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की। वहीं आईडीए कोरबा के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारियों का उपचार नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली का परिणाम है। खेलकूद व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ मानसिक तनाव को भी कम करता है। ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों ने “स्वस्थ डॉक्टर, स्वस्थ समाज” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। अंत में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सभी चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। साथ ही सभी ने नियमित खेल, व्यायाम और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

    यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    यह भी पढ़ें: रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    यह भी पढ़ें: बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    यह भी पढ़ें: अमेरिका के होटल में लगी भीषण आग, हादसे में गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,008 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के निर्माण…

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.