Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र
    Featured

    उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7183066271783125605160a715aed99b67504713f739351412bd534892fb21229e6ffca526ebd0a2abf16c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रायपुर/स्वराज टुडे: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी इस व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है. राज्य सरकार उत्तराखंड के मॉडल का अध्ययन कर रही है और इस संबंध में वहां लागू किए गए कानूनी एवं प्रशासनिक प्रावधानों की जानकारी जुटा रही है.

    इस बीच छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर वर्तमान मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग की है. वक्फ बोर्ड का तर्क है कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों के समग्र विकास पर असर पड़ता है. ऐसे में अल्पसंख्यक शिक्षण प्राधिकरण के गठन सहित नई व्यवस्था पर विचार करने की मांग उठी है.

    उत्तराखंड के फैसले के बाद बढ़ी चर्चा

    उत्तराखंड सरकार द्वारा एक जुलाई से मदरसा बोर्ड व्यवस्था समाप्त किए जाने के निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में भी इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर वहां लागू किए गए अल्पसंख्यक शिक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों और ड्राफ्ट की जानकारी मांगी है. सरकार यह समझना चाहती है कि इस तरह के फैसले के लिए किन नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया.

    450 से अधिक मदरसे हैं पंजीकृत

    छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 450 से अधिक मदरसे मदरसा बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत बताए जा रहे हैं. यदि भविष्य में कोई नीतिगत बदलाव किया जाता है, तो उसका प्रभाव बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों पर पड़ सकता है. इसी कारण सरकार सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने कहा- छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा मदरसे संचालित हैं. 2000 से ज्यादा बच्चे मदरसे में तालीम ले रहे हैं. हमारी कोशिश है कि समाज के बच्चे सिर्फ धार्मिक शिक्षा न लें बल्कि हर तरह की शिक्षा लें.

    मामले को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजा है. पत्र में मदरसा शिक्षा प्रणाली की समीक्षा करने और नई व्यवस्था तैयार करने का सुझाव दिया गया है. वक्फ बोर्ड का कहना है कि वर्तमान ढांचे में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं.

    अल्पसंख्यक शिक्षण प्राधिकरण बनाने की मांग

    वक्फ बोर्ड ने मदरसा बोर्ड के स्थान पर अल्पसंख्यक शिक्षण प्राधिकरण गठित करने का सुझाव दिया है. प्रस्ताव के अनुसार विद्यार्थियों को सामान्य स्कूली शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे आधुनिक शिक्षा और धार्मिक अध्ययन दोनों से जुड़ सकें. बोर्ड का मानना है कि इससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर बेहतर हो सकते हैं.

    सरकार कर रही कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    सरकारी सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार फिलहाल किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंची है. सरकार उत्तराखंड मॉडल का अध्ययन कर रही है और यह जानना चाहती है कि वहां मदरसा बोर्ड समाप्त करने की प्रक्रिया किस प्रकार लागू की गई. कानूनी, प्रशासनिक और शैक्षणिक पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा.

    फैसले पर अलग-अलग राय

    मदरसा बोर्ड को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर बहस होती रही है. एक पक्ष इसे शिक्षा सुधार और मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की पहल मानता है, जबकि दूसरा पक्ष धार्मिक शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता औ र पहचान से जुड़े प्रश्न उठाता है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी इस विषय पर विभिन्न संगठनों और पक्षों की राय सामने आ सकती है.

    यह भी पढ़ें :  मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    यह भी पढ़ें: खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…..4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त

    यह भी पढ़ें: ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें: जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,488 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,341 Views
    Don't Miss

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों…

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.