Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कुत्ते पर जहर का किया टेस्ट, फिर बारी-बारी से गांव के 8 लोगों की ले ली जान, अब पुलिस की गिरफ्त में छत्तीसगढ़ का साइको किलर
    Featured

    कुत्ते पर जहर का किया टेस्ट, फिर बारी-बारी से गांव के 8 लोगों की ले ली जान, अब पुलिस की गिरफ्त में छत्तीसगढ़ का साइको किलर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 24, 2026Updated:June 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n717125887178223951651419a220b7c43c76e49ebdfb9a3a995ca3490548a7944758272b1267612d24c4f1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बलौदाबाजार/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में हुई 8 हत्याओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ने पिछले 3 महीनों में 8 लोगों की हत्या की थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गांव के ही रामसहाय जायसवाल ने छोटी-छोटी बातों पर 8 लोगों की हत्या की है।

    आरोपी ने पुरानी रंजिश, गाली-गलौज, विवाद, पत्नी पर गलत नजर रखने के शक, कर्ज और टोना-टोटका की शंका के चलते लोगों की हत्या कर दी। अब पुलिस ने साइको किलर को अरेस्ट कर लिया है।

    शराब में मिला देता था जहर

    आरोपी ने सभी लोगों को शराब में जहर मिलाकर पिलाई। दरअसल, गांव में तीन महीने के अंदर 8 मौतें हुई थीं। सभी ने पहले इन मौतों को प्राकृतिक मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इसी दौरान आरोपी ने एक व्यक्ति को जहरीली शराब पिलाई लेकिन परिजन उसे मौके पर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी जान बच गई।

    इसके बाद यह खुलासा हुआ कि गांव में मरने वाले सभी लोगों की मौत का पैटर्न एक ही थी। सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। इसके बाद लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 6 जून को ग्रामीणों ने कसडोल थाने में आवेदन देकर 8 मौतों की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने रामसहाय जायसवाल पर संदेह जताया था।

    पुलिस ने दिखाई गंभीरता

    लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने 7 मृतकों के शवों को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा। एक मृतक बुधराम का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उन्हें जहर दिया गया है। शराब जहरीली नहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की।

    यह भी पढ़ें :  विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने चूहा मारने के नाम पर जहर खरीदा था। पुलिस ने रामसहाय को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन पहले वह आरोपों से इंकार करता रहा लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती के सामने टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जहर काम करता है या नहीं यह देखने के लिए एक कुत्ते को जहर दिया उसके बाद गांव के लोगों को यही जहर शराब में मिलाकर पिलाई।

    किराना दुकान चलाता था आरोपी

    आरोपी रामसहाय खर्वे गांव में किराना दुकान चलाता था। संदिग्ध मौतों का सिलसिला 6 फरवरी 2026 को बद्री पटेल की मौत से शुरू हुआ था। इसके बाद 14 मई तक एक एक करके उसने 8 लोगों की हत्या कर दी।

    अब इस साइको किलर की गिरफ्तारी के बाद गांव वालों और पुलिस ने राहत की सांस ली है ।

    यह भी पढ़ें: भारत की सबसे रहस्यमयी और भूतिया जगह, जहां जाने की सोचते ही काँप जाती है लोगों की रूह, आजतक विज्ञान भी नहीं सुलझा सका रहस्य
    यह भी पढ़ें: हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल
    यह भी पढ़ें: वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    आज का राशिफल : रविवार 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:31…

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.