Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    June 12, 2026

    शोक संदेश: पाल समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह के संचालक बाबूलाल पाल का निधन, आज होगी अंत्येष्टि

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक
    Featured

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7157484711781234789639a9156a06f3e3debbed76e7de360326e88304ed183118a76f5ffc96f4fffbc9d1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Kheda) के अलावा भाजपा नेता सतीश पूनिया (Satish Punia) और तरुण चुघ (Tarun Chugh) सहित 24 उम्मीदवार बृहस्पतिवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

    राज्यसभा की 27 सीटों में से 24 सीटों का फैसला निर्विरोध हो गया। इनमें 19 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि शेष पांच सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। झारखंड की दो सीटों पर, जहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है, तथा मिजोरम की एक सीट पर चुनाव 18 जून को कराया जाएगा।

    दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के चुनाव तथा महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने जीत का प्रमाण-पत्र सौंप दिया। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा, जहां तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी शामिल हैं। नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के निदेशक हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।

    झारखंड में ‘इंडी’ गठबंधन के 56 विधायक

    झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 विधायक हैं और जीत के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 28 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी। वहीं, भाजपा के पास 21 विधायक हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू), लोजपा (रामविलास) और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन का एक-एक विधायक है। मिज़ोरम से एकमात्र राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए, सत्तारूढ़ ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (जेपीएम) के प्रवक्ता के. लालतलुआंगकिमा और मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से जोथानसांगी हमार चुनावी मैदान में हैं। मध्य प्रदेश में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार

    कर्नाटक से निर्विरोध विजयी हुए खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत चार उम्मीदवारों को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें एक भाजपा उम्मीदवार है। खरगे के अलावा, अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों में कांग्रेस सचिव मंसूर अली खान, कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा और भाजपा के एम. नागराज शामिल हैं। राज्य से मौजूदा चार राज्यसभा सदस्यों इरन्ना कडाडी और नारायण कोरागाप्पा (दोनों भाजपा से), कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को खत्म हो रहा है और इन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी। राज्यसभा चुनाव के इस दौर के साथ ही, संसद में देवेगौड़ा की पांच दशकों से ज़्यादा लंबी पारी खत्म हो जाएगी।

    गुजरात से भाजपा के सभी चार प्रत्याशी जीते

    गुजरात से चार सीट के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के सभी चारों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनमें राजूभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्र कंजारिया शामिल हैं। आंध्र प्रदेश से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चारों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। निर्वाचित उम्मीदवारों में तीन तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और एक जनसेना से है। निर्वाचन अधिकारी आर वनिता रानी ने बश्याम रामकृष्ण, लिंगमनेनी रमेश, सी. विजय और सना सतीश बाबू के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

    राजस्थान से भाजपा के दो उम्मीदवार जीते

    रामकृष्ण, विजय और बाबू तेदेपा से हैं, जबकि रमेश जनसेना से हैं। विजय, आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सी. अय्यन्नापतरुदू के पुत्र हैं। राजस्थान से भाजपा के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेम्स के संगमा मेघालय से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के भाई जीते

    मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के भाई जेम्स के संगमा को उच्च सदन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, क्योंकि मुकाबले में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। वानवेइरॉय खरलुखी का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। मणिपुर में, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अधिकारीमायुम शारदा देवी को राज्य से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ताई तागाक अरुणाचल प्रदेश से एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राजेंद्र जैन उपचुनाव में महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

    सामंतराय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया

    ओडिशा में, भाजपा उम्मीदवार देवाशीष सामंतराय को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बीजू जनता दल (बीजद) छोड़ने और संसद के उच्च सदन के सदस्य के रूप में इस्तीफा देने के बाद 26 मई को भाजपा में शामिल हुए सामंतराय इस उपचुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे। तमिलनाडु से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण चक्रवर्ती को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अन्नाद्रमुक नेता सी षणमुगम ने अपना छह वर्षीय कार्यकाल 2028 में समाप्त होने से पहले ही सात मई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह वर्ष 2022 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के समर्थन से चक्रवर्ती ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नौ जून को अधिकारियों ने उनके नामांकन को वैध घोषित कर दिया, जबकि 12 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।

    यह भी पढ़ें: देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    यह भी पढ़ें :  Korba: स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    यह भी पढ़ें: केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है ‘भारतीय नागरिकता’ !

    यह भी पढ़ें: रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    शोक संदेश: पाल समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह के संचालक बाबूलाल पाल का निधन, आज होगी अंत्येष्टि

    June 12, 2026

    देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    June 12, 2026

    केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है ‘भारतीय नागरिकता’ !

    June 11, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया

    June 11, 2026

    korba: ​आपकी रगों में बहता लहू बन सकता है किसी की ज़िंदगी की ‘आखिरी उम्मीद’: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी अपील, 14 जून को महादान

    June 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,620 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,059 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    *बिलासपुर के पत्रकारो ने आईजी और कलेक्टर से मांग की पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक 2023…

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    June 12, 2026

    शोक संदेश: पाल समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह के संचालक बाबूलाल पाल का निधन, आज होगी अंत्येष्टि

    June 12, 2026

    देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.