Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है ‘भारतीय नागरिकता’ !
    Featured

    केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है ‘भारतीय नागरिकता’ !

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7156569381781185649506725db1785b5bccc7fe9d4842908739136f4703acd96a920df057c9ed5fa8bb26
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केरल से सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केरल के विभिन्न हिस्सों में लगभग 10,000 बांग्लादेशी नागरिक फर्जी पहचान दस्तावेजों के सहारे ‘प्रवासी मजदूर’ बनकर रह रहे हैं।

    इस बड़े अवैध नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने कोल्लम जिले के कोट्टारक्करा में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। राज्य में कई बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं और वह भी बिल्कुल भारतीय नागरिकों की तरह। इस खुलासे का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि इन लोगों ने चंद रुपयों के एवज में अपने फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बनवा लिए हैं।

    घुसपैठ और फर्जी पहचान का तरीका

    जांचकर्ताओं के अनुसार, घुसपैठ का यह सिलसिला आमतौर पर बांग्लादेश सीमा से शुरू होता है। ये लोग सबसे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में पहुंचते हैं और वहां से शुरुआती फर्जी दस्तावेज बनवाते हैं। इसके बाद बेहतर रोजगार की तलाश में ये देश के अन्य हिस्सों, विशेषकर केरल का रुख करते हैं। पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर बनकर केरल पहुंचने के बाद, ये लोग स्थानीय पतों का इस्तेमाल करके पूरी तरह से भारतीय पहचान अपना लेते हैं और यहीं बस जाते हैं।

    सिर्फ 700 रुपये में बन रहे अहम दस्तावेज

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में इन बांग्लादेशी नागरिकों को महज 700 रुपये देकर आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे अति-महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज उपलब्ध हो रहे हैं। इन्हीं जाली दस्तावेजों के सहारे वे खुद को भारतीय बताते हुए आराम से रह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित

    बेंगलुरु का माफिया और ‘चेन माइग्रेशन’

    पुलिस को अंदेशा है कि इन फर्जी दस्तावेजों के पीछे बेंगलुरु से संचालित होने वाला एक बड़ा माफिया नेटवर्क हो सकता है। ये जाली दस्तावेज इतने सटीक होते हैं कि इन्हें देखकर असली या फर्जी का फर्क करना बेहद मुश्किल है।

    कोट्टारक्करा में पकड़े गए लोग सालों से केरल में रह रहे थे। पुलिस ने जब उनके मोबाइल फोन खंगाले और उनमें बांग्लादेशी पासपोर्ट की प्रतियां देखीं, तब जाकर उनकी असलियत और राष्ट्रीयता सामने आई।

    जांच में ‘चेन माइग्रेशन’ का भी खुलासा हुआ है, जिसमें सालों पहले आए लोग अपने रिश्तेदारों को भी यहां बुला रहे हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण मुगल खातून नामक महिला है। वह 13 साल पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते केरल आई थी। उसने “ममदास” के नाम से सभी भारतीय पहचान पत्र हासिल कर लिए और बाद में अपने कई रिश्तेदारों को भी केरल बुला लिया। रिपोर्टों के अनुसार, अपनी गिरफ्तारी से दो महीने पहले वह बांग्लादेशी पासपोर्ट का उपयोग करके दो बच्चों के साथ वापस बांग्लादेश भी गई थी।

    यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया

    यह भी पढ़ें: पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

    यह भी पढ़ें: बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार…

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.