छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। जहां सबसे पहले उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शहीद विद्या भैया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित विद्याचरण शुक्ल के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता वह दूर दृष्टि, विद्वान और समर्पित जन सेवक थे उनका देश की राजनीति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका जाना कांग्रेस परिवार के साथ-साथ प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री बी.एन. सिंह, पार्षद बद्री किरण रवि चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, अविनाश प्रेमलता बंजारे, कांग्रेस अ. जा. प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी नारायण देवांगन, पूर्व पार्षद डॉ. रामगोपाल यादव, बालको ब्लॉक अध्यक्ष ए. डी. जोशी, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बंटी शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव संतोष यादव, संगीता श्रीवास, मुस्लिम खान, शमसुद्दीन, सुखविंदर सिंह आदि ने पंडित विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला और विद्या भैया अमर रहे का नारा लगाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि झीरम घाटी नक्सली हमले 25 मई को 13 साल हो गए। इस हमले में विद्या भैया गंभीर रूप से घायल हुए थे इलाज के दौरान घटना के 16 दिनों बाद वे जिंदगी की जंग हार गए थे। आज 11 जून को उनकी 13वीं पुण्यतिथि मना रहे हैं।
मनोज चौहान ने कहा कि 13 साल के बाद पीड़ित परिवारों के जख्म आज भी ताजा है, उस भयावह हमले ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को समाप्त कर दिया।
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि 25 मई 2013 कांग्रेस के लिए और पीड़ित परिवार के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं है बल्कि कभी ना भूलने वाली हिंसक वारदात है।
कांग्रेस ने अपना पूरा का पूरा शीर्ष नेतृत्व खो दिया जिसमें विद्या भैया के अलावा बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व गृहमंत्री नंदकुमार पटेल, बस्तर कांग्रेस प्रभार उदय मुदलियार, दिनेश पटेल जैसे नेता शामिल थे।
यह भी पढ़ें: पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

Editor in Chief





