Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स
    Featured

    पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7155365211781147690475d21c906966b59c6849332fa97f222618b70eed262428cd90c03391c91fd2b053
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ‘मेटा’ (Meta) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी पाना हर आईटी छात्र और युवा का सपना होता है। भारी-भरकम पैकेज, लग्जरी लाइफस्टाइल और रुतबा-सब कुछ इस नौकरी के साथ मिलता है।
    लेकिन सिंगापुर के रहने वाले एक टेक इंजीनियर एल्विन टैन ने कुछ ऐसा किया, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। एल्विन ने मेटा कंपनी की अपनी शानदार और आलीशान नौकरी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह वहां ‘बोर’ हो चुके थे। अब वह अपनी ड्रीम जॉब छोड़ सड़क किनारे एक छोटे से स्टॉल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर नूडल्स बेच रहे हैं।

    मेटा के ऑफिस से सड़क किनारे लगी नूडल्स दुकान तक का सफर

    सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर लुइसा टे द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के बाद एल्विन टैन की यह अनोखी कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। एल्विन सिंगापुर के गिलांग इलाके में एक छोटे से हॉकर सेंटर में ‘उमामी बॉम्ब’ नाम से अपना स्टॉल चलाते हैं, जहां वह दक्षिण-पूर्व एशिया का मशहूर नूडल खाना ‘होकिएन मी’ (Hokkien Mee) बेचते हैं।

    जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने मेटा जैसी बड़ी कंपनी क्यों छोड़ी, तो उनका जवाब बेहद सीधा था, “क्योंकि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बहुत बोरिंग है।” उन्होंने बताया कि बड़ी कंपनियों में अक्सर छंटनी चलती रहती है और उनकी खुद की टीम को कई बार बनाया गया था। उन्होंने कहा, “मेटा में जाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन एक बार जब आप वहां पहुंच जाते हैं, तो आप सोचने लगते हैं कि जिंदगी में करने के लिए और क्या-क्या चीजें हैं।”

    यह भी पढ़ें :  Breaking: कोरबा के नोनबिर्रा में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, गांव में मचा कोहराम

    3 गुना कम कमाई, फिर भी चेहरे पर है मुस्कान

    सैलरी के अंतर पर बात करते हुए एल्विन मुस्कुराकर कहते हैं कि दोनों काम की कमाई में कोई तुलना ही नहीं है। मेटा में उन्हें अभी के काम से आसानी से 2 से 3 गुना ज्यादा सैलरी मिलती थी। कम कमाई के कारण अब उन्हें अपनी लाइफस्टाइल को थोड़ा डाउनग्रेड करना पड़ा है। वह बाहर खाने के बजाय घर पर खुद खाना बनाकर पैसे बचाते हैं। क्योंकि उनका बजट किसी बाहरी कर्मचारी को रखने की इजाजत नहीं देता, इसलिए वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर खुद स्टॉल संभालते हैं। एल्विन अपनी इस यात्रा में हर मोड़ पर साथ देने के लिए अपनी पार्टनर का शुक्रिया अदा करते हैं।

    लोगों ने कहा – 3 महीने में बंद हो जाएगी दुकान

    शुरुआत में एल्विन के माता-पिता को उनके इस फैसले पर थोड़ा संदेह था। उन्होंने कहा था, “तुम जिंदगी भर एसी (AC) कमरों में बैठे रहे हो, क्या तुम हॉकर सेंटर की इस गर्मी और भट्टी को झेल पाओगे?” लोगों ने तो यहां तक कयास लगाए थे कि वह 3 महीने में दुकान बंद कर देंगे, लेकिन आज उन्हें शारीरिक मेहनत और माता-पिता का शकनूडल्स बेचते हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस काम की वजह से उनकी सोशल लाइफ प्रभावित हुई है और दोस्तों-परिवार के लिए समय कम बचता है, लेकिन उन्हें अपने इस हुनर से गहरा लगाव है।

    एल्विन छात्रों और युवाओं को संदेश देते हुए कहते हैं, “अपने पैशन जुनून के लिए इतनी आसानी से हार मत मानो। जिंदगी में हमेशा नए दरवाजे खुलते हैं। अगर कभी यह काम नहीं भी चला, तो मैं कुछ और कर लूंगा।”

    यह भी पढ़ें :  पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में मोहम्मद गौरी के सेनापति शमसुद्दीन की मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अदालत के फैसले के बाद की गई कार्रवाई

    यह भी पढ़ें:मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम 

    यह भी पढ़ें:  Jharkhand: रात में निकला सांप तो मारकर सो गए, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत, तीनों का किया गया अंतिम संस्कार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026

    डॉ. सुषमा पाण्डेय को ‘विद्यासागर’ की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    October 25, 2026

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    October 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,041 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    आज का राशिफल : सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को पूर्णिमा सुबह 9:41 बजे तक है।…

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026

    उत्तर प्रदेश में टीचर के 17735 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026

    October 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.