Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 27, 2026

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सहायक कार्यपालन अभियंता के विभिन्न ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति देख अधिकारियों की फटी रह गयी आँखें
    Featured

    सहायक कार्यपालन अभियंता के विभिन्न ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति देख अधिकारियों की फटी रह गयी आँखें

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n715122176178079653966605196f5ebb0a6b0ca205873a13e11c245ae0b808e3ade4e4a34bd008e2bc86bb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कंधमाल/स्वराज टुडे: ओड़िसा में एक सरकारी अफसर की कमाई और संपत्ति में फर्क देखकर विजिलेंस विभाग के अधिकारी भी हैरान हो गए. महज 6 हजार रुपये महीने की नौकरी से शुरुआत करने वाले सहायक कार्यपालन अभियंता (AEE) के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है. छापेमारी के दौरान एईई के बैंक लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपये नगद बरामद हुए हैं.

    9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

    दरअसल, शनिवार को ओडिशा विजिलेंस ने कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित आईटीडीए में पदस्थ AEE बैकुंठनाथ बेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की. टीम ने भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और बलिगुड़ा में उनके कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस अभियान में कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे.

    5 आलीशान मकानों का हुआ खुलासा

    जांच के दौरान अधिकारियों को कई बड़े और महंगे मकानों की जानकारी मिली. अब तक पांच बहुमंजिला भवनों का खुलासा हुआ है. इनमें भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार में करीब 10,500 वर्गफुट में फैला चार मंजिला घर भी शामिल है. इसके अलावा सैलाश्री विहार, कानन विहार, चंद्रशेखरपुर और जाजपुर के धर्मशाला इलाके में भी मकान पाए गए.

    13 कीमती प्लॉट भी मिले

    सिर्फ मकान ही नहीं, बल्कि जांच में 13 अलग-अलग प्लॉटों का भी पता चला है. इनमें से सात प्लॉट भुवनेश्वर के प्रमुख इलाकों में हैं. सभी संपत्तियों का बाजार मूल्य काफी ज्यादा बताया जा रहा है और इनका आकलन किया जा रहा है.

    बैंक लॉकर से निकले 2 करोड़ रुपये नकद

    छापेमारी की शुरुआत में पहले करीब 2 लाख 66 हजार रुपये नकद मिले थे, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर तस्वीर और साफ हुई. बैंक लॉकरों की तलाशी में करीब 2 करोड़ रुपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है. फिलहाल दो और लॉकरों की जांच जारी है.

    यह भी पढ़ें :  वकालत का सफर : सफलता से पहले संघर्ष की लंबी राह

    विजिलेंस सिर्फ नकदी तक ही सीमित नहीं है. अधिकारियों की टीम सोने के आभूषण, बैंक जमा राशि, पोस्ट ऑफिस निवेश और अन्य वित्तीय निवेशों की भी जांच कर रही है. तकनीकी टीम इन सभी संपत्तियों का कुल मूल्य निकालने में जुटी हुई है.

    6 हजार की नौकरी से करोड़ों का सफर

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैकुंठनाथ बेहरा ने साल 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की थी, तब उनका वेतन करीब 6 हजार रुपये था. समय के साथ पदोन्नति पाकर वे AEE बने, लेकिन उनकी संपत्ति में हुए भारी इजाफे ने जांच एजेंसियों को शक में डाल दिया है.

    यह भी पढ़ें: रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 27, 2026

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    Korba: इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; खेल के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु किकबाक्सिंग आवश्यक- केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 27, 2026

    Bilaspur: शिवा मेडिसिटी अस्पताल पर लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक: प्रबंधन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 27, 2026

    SIR पर भ्रम दूर करने मैदान में उतरेगी भाजपा, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को…

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.