छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन जी एवं सभी उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती निशा शर्मा जी के मार्गदर्शन में दिनांक 31.5.2026 को एक सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दुरैना धनवार पारा की आर्थिक रूप से कमजोर 40 महिलाओं को पानी बाटल एवं फ़ूड पैकेट वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान करना
यह कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा जी के मार्गदर्शन तथा उनकी सहयोगी सदस्याओं — श्रीमती प्रियंका खरे, श्रीमती रश्मि टंडन, एवं श्रीमती इतिश्री बड़ई — के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इसी तरह श्रद्वा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्षा माननीया श्रीमती शशि दुहन भाभीजी के कुशल मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति, सेण्ट्ल वर्कशॉप सेण्ट्रल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी के नेतृत्व में मॉ सर्वमंगला मंदिर स्थित प्रशांति वृद्धाआश्रम में निवासरत् बुजुर्गों को माह मई के भीषण गर्मी से निजात दिलाने हेतु आकृति महिला समिति द्वारा कुलर भेंट किया गया एवं उनके मध्य खाने का पैकेट भी वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी एवं उनकी टीम की उपस्थित सदस्याओं ने बुजुर्गो के साथ कुछ पल बिताये और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।
इस अवसर पर आकृति महिला समिति के अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सचिव श्रीमती सीमा राव, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रद्वा गुप्ता, श्रीमती अंजना पराशर एवं श्रीमती अर्चना दुबे आदि उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें: Varanasi: आधी रात गरजा बाबा का बुलडोजर, महज 22 मिनट में ढहाई गई 42 फीट ऊंची ‘अजगैब शहीद मस्जिद’
यह भी पढ़ें: चाय नास्ता के ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1लाख 70 हजार का गांजा बरामद

Editor in Chief






