Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दुष्कर्म के आरोप में आईआईटियन ढोंगी बाबा गिरफ्तार, शिक्षित युवतियों का ब्रेनवाश कर बनाता था सम्बन्ध
    Featured

    दुष्कर्म के आरोप में आईआईटियन ढोंगी बाबा गिरफ्तार, शिक्षित युवतियों का ब्रेनवाश कर बनाता था सम्बन्ध

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71458357517804155260163e2b25764b0f0ea2e4bb3e613a6eadab51e6c7a8b4a1747d29295971f45fb92e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मथुरा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के धार्मिक नगरी मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अध्यात्म और आधुनिक शिक्षा दोनों के ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, गोवर्धन थाना पुलिस ने खुद को धर्म गुरु बताने वाले एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो उच्च शिक्षित युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था.

    पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ ‘आदिकर्ता नारायण दास’ के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे राधा कुंड के शेरगढ़िया मोहल्ले से गिरफ्तार किया है. इस खुलासे के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

    IIT रुड़की का मैकेनिकल इंजीनियर बना ‘मायावी बाबा’

    इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाला पहलू आरोपी का शैक्षणिक बैकग्राउंड है. मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी अभिषेक मूल रूप से भुवनेश्वर (ओडिशा) का रहने वाला है. उसने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की से वर्ष 2017-2021 बैच में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. आईआईटी जैसी जगह से डिग्री लेने के बाद वह पिछले 4 साल से गोवर्धन के राधाकुंड में साधु का भेष बनाकर रह रहा था. वह ऑनलाइन माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता पर प्रवचन देता था. अपनी इसी भारी भरकम शैक्षणिक योग्यता और गंभीर धार्मिक प्रवचनों की आड़ लेकर वह भोली भाली लड़कियों खास इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षित बैकग्राउंड वाली युवतियों को निशाना बनाता था.

    ‘गंधर्व विवाह’ और ब्रेनवॉश का गंदा खेल

    पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषेक ऑनलाइन भजन कीर्तन और प्रवचनों के जरिए लड़कियों से संपर्क बढ़ाता था. जब लड़कियां उसके प्रभाव में आ जाती थी, तो वह उन्हें अपने समूह में शामिल कर लेता था. इसके बाद शुरू होता था मानसिक रूप से प्रभावित करने यानी ब्रेनवॉश का खेल. आरोप है कि वह लड़कियों को अध्यात्म का वास्ता देकर उनके साथ तथाकथित ‘गंधर्व विवाह’ की बात कहता था. इसके बाद वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. इतना ही नहीं, वह लड़कियों को इमोशनली ब्लैकमेल करके उनके परिजनों से मोटी रकम भी मंगवाता था. पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कई युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बरामद हुई हैं.

    यह भी पढ़ें :  Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    पुलिस ने ढोंगी के करतूतों से उठाया पर्दा

    इस पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि आरोपी अपनी उच्च शिक्षा और धार्मिक आड़ का इस्तेमाल कर लड़कियों का ब्रेनवॉश करता था. एक पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में वहां से 3 लड़कियों का रेस्क्यू भी किया गया है, जिन्हें काउंसलिंग के लिए भेजा गया है.

    आश्रम में पहले भी हुआ था हंगामा

    यह पहली बार नहीं है, जब इस कथित बाबा की गतिविधियों पर सवाल उठे हों. पुलिस के मुताबिक, करीब 6 महीने पहले भी एक लड़की के परिजन उसे इस आश्रम से जबरन छुड़ाकर ले गए थे, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. पहले यहां करीब दो दर्जन युवक-युवतियां रहते थे, लेकिन आरोपी की संदिग्ध और आपत्तिजनक हरकतों को भांपकर धीरे-धीरे सब उसे छोड़कर चले गए. हालिया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 और लड़कियों का रेस्क्यू किया है. इन लड़कियों की मानसिक स्थिति को देखते हुए उनके परिजनों ने उन्हें नशामुक्ति और काउंसलिंग केंद्र में भर्ती कराया है.

    आरोपी बोला, मुझे फंसाया जा रहा है

    दूसरी ओर, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. आरोपी का कहना है कि शिकायतकर्ता लड़की की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं.

    गोवर्धन थाना पुलिस इस मामले में बेहद गंभीरता नजर आ रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इस ढोंगी बाबा के संपर्क में और कितने युवक-युवतियां आए थे.

    यह भी पढ़ें :  पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    यह भी पढ़ें: डीजल चोर गैंग के मास्टरमाइंड जिलाबदर नवीन कश्यप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: एक तरफा प्रेम में पागल रोज अली ने दोस्तों संग मिल युवती के भाई को मार डाला, पीड़िता की हालत भी गंभीर, असम पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

    यह भी पढ़ें: हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा, कोरबा में पहली बार 3 मरीजों में सफल एआईसीडी प्रत्यारोपण, अब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    ●33वें जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए…

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.