Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 27, 2026

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IIM मुंबई में नौकरी का बड़ा मौका, 45 हजार तक सैलरी के साथ निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2026
    Featured

    IIM मुंबई में नौकरी का बड़ा मौका, 45 हजार तक सैलरी के साथ निकली मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2026

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 29, 2026Updated:May 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260529 060213 3779
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    देश के टॉप संस्थानों में शामिल भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी IIM मुंबई ने युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका दिया है. संस्थान ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 10 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

    खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ कई अतिरिक्त भत्तों का लाभ भी मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बीच इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. IIM जैसे बड़े संस्थान में काम करने का मौका कई उम्मीदवारों के लिए करियर का बड़ा अवसर माना जा रहा है.

    IIM मुंबई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी. इनमें एनालिटिक्स एंड डिसीजन साइंस, ऑपरेशन एंड सप्लाई चेन, सस्टेनेबल मैनेजमेंट और ओबीएचआर मैनेजमेंट में एक-एक पद शामिल हैं. वहीं मार्केटिंग विभाग में दो पद और प्रशासनिक विभाग में चार पदों पर भर्ती की जाएगी. संस्थान ने ऐसे उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं जो ऊर्जावान, सक्रिय और प्रोफेशनल तरीके से काम करने की क्षमता रखते हों.

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना जरूरी है. उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, बीटेक या उसके बराबर कोई प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए. जिन उम्मीदवारों के पास पहले से कार्य अनुभव है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा पीएचडी कर रहे या आगे डॉक्टरेट करने की योजना रखने वाले उम्मीदवारों को भी फायदा मिल सकता है.

    आयु सीमा में राहत

    भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है. हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी की योग्यता है या संबंधित क्षेत्र में अनुभव है, उनके लिए उम्र सीमा बढ़ाकर 35 वर्ष तक की जा सकती है. इस फैसले से अनुभवी उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका मिल गया है.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में आज 25 अक्टूबर की रात मचेगी संगीत की धूम, नितिन दुबे के गीतों पर झूमेगी एस.बी.एस. कॉलोनी

    सैलरी भी शानदार

    इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षक सैलरी मानी जा रही है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35 हजार से 45 हजार तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा 8 हजार आवास भत्ता, 2 हजार यात्रा भत्ता और 500 मोबाइल खर्च प्रतिपूर्ति भी दी जाएगी.

    ऐसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. इसके बाद दस्तावेजों की जांच होगी और मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा. संस्थान का कहना है कि केवल योग्य और बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा.

    आवेदन प्रोसेस?

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को शाम 5 बजे से पहले IIM मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट iimmumbai.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण परेशानी हो सकती है.

    यह भी पढ़ें: बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि 

    यह भी पढ़ें: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई? अंतिम तिथि 8 जून 2026

    यह भी पढ़ें: स्वरोजगार: सिर्फ एक कमरे से शुरू कर सकते हैं यह सुपरहिट बिजनेस, 45 दिन बाद कमाई शुरू, जाने मशरूम की खेती करने का शानदार तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 27, 2026

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026

    Korba: इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; खेल के साथ साथ आत्मरक्षा हेतु किकबाक्सिंग आवश्यक- केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    October 27, 2026

    Bilaspur: शिवा मेडिसिटी अस्पताल पर लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक: प्रबंधन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 27, 2026

    SIR पर भ्रम दूर करने मैदान में उतरेगी भाजपा, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को…

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.