Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026

    नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    July 15, 2026

    राशिफल 15 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति ने पत्नी को जमीन बेचकर पढ़ाया, नौकरी मिलते ही बना लिया प्रेमी, आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ाई
    Featured

    पति ने पत्नी को जमीन बेचकर पढ़ाया, नौकरी मिलते ही बना लिया प्रेमी, आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260529 005215
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हाजीपुर/स्वराज टुडे: बिहार के हाजीपुर से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यह मामला यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या जैसा है. हालांकि, उन दोनों का अब सुलह हो चुका है. आज हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो एक बीपीएसी शिक्षिका का है. हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में एक बीपीएसी शिक्षिका को उसके पति ने कथित तौर पर अपने कॉलेज मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का आरोप लगाया है.

    इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के साथ भी शिक्षिका की बहस हो रही है. साथ ही शिक्षिका अपने पति से भी बहस कर रही है. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पति का कहना है कि उसने जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया. बाद में नौकरी मिलते ही पत्नी ने पति और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया. मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है.

    2013 में हुई थी दोनों की शादी

    जानकारी के मुताबिक बिदुपुर थाना के माइल पंचायत के युवक अमन कुमार की शादी 2013 में हाजीपुर की युवती गुंजन कुमारी से हुई थी. शादी के समय युवती इंटरमीडिएट पास थी. युवक के अनुसार, शादी के बाद पत्नी ने पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया और स्नातक व बीएड पूरा किया.

    https://x.com/Santosh53172026/status/2060021086935519496?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2060021086935519496%7Ctwgr%5E3274ab530b6ee64ce20e03596c21dfdc5901fee9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    पति ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसके बावजूद पत्नी की पढ़ाई के लिए उन्होंने 2022 में पैतृक संपत्ति की डेढ़ कट्ठा जमीन बेच दी. बीएड के बाद पत्नी ने बीपीएससी टीआरई की तैयारी की. TRE-01 में चयन नहीं हुआ, लेकिन TRE-02 में जनवरी 2024 में 6 से 8वीं कक्षा के लिए शिक्षिका पद पर चयन हुआ.

    यह भी पढ़ें :  कुसमुंडा खदान में ठेका श्रमिक की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत, सहकर्मियों ने SECL प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

    ट्रेनिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं

    एक महीने की ट्रेनिंग सुपौल के त्रिवेणीगंज में हुई, जिसके बाद पोस्टिंग बिदुपुर प्रखंड के यूएमएस मोहनपुर ईशर धर्मपुर में हुई. पति का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान पत्नी के कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश से नजदीकियां बढ़ीं. दोनों को शिक्षक की नौकरी मिली थी.

    पति का कहना है कि सुपौल में उनके बेटे ने बताया कि प्रेम प्रकाश ट्रेनिंग के दौरान आते-जाते थे, जब उन्होंने विरोध किया तो पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया. पति ने यह भी आरोप लगाया कि जनवरी 2025 में पत्नी महिला शिक्षिकाओं के साथ दार्जिलिंग जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन बाद में पता चला कि अन्य महिला शिक्षिकाएं दार्जिलिंग गई ही नहीं थीं.

    पति पर गलत आरोप लगाकर अलग रहने लगी

    लौटने के बाद पत्नी ने युवक के साथ रहने की बात कही और पति पर गलत आरोप लगाकर अलग रहने लगी. पति का कहना है कि 23 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में कथित प्रेमी के साथ है. वहां पहुंचकर उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया.

    इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोग और मकान मालिक ने दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला. पति का आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया. मौके पर पहूंची पुलिस के दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई. दोनों में एक दूसरे पर कल गंभीर आरोप लगाए. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    अंकल आते थे और मां उन्हें दोस्त बताती थी

    वहीं 10 साल के बेटे ने बताया कि सुपौल में रहते समय एक अंकल आते थे और मां उन्हें दोस्त बताती थी. अब वह मां के साथ नहीं रहना चाहता. उसने यह भी कहा कि मां पिटाई करती थी और उनसे शिकायत न करने को कहती थी.

    वहीं पत्नी ने कोर्ट में पति पर अपनी सहेली से नाजायज संबंध का आरोप लगाकर तलाक की अर्जी दी है. उसका आरोप है कि पति भरण-पोषण नहीं करते. पति ने कोर्ट में जवाब दायर कर कहा है कि उसकी दोस्त ब्यूटीशियन है और पत्नी की सहेली है. उन्होंने दावा किया कि उसकी सहेली ने ही उन्हें पत्नी और युवक के संबंध की जानकारी दी थी. पति ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उसकी सहेली न्यायालय में बयान देगी. फिलहाल तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है.

    यह भी पढ़ें: Kasganj: पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका पति, कुछ घंटे बाद खुद भी त्याग दिए प्राण, एक साथ ही उठी दो अर्थियां, कुछ दिन पहले बुलंदशहर में भी आया था ऐसा ही मामला

    यह भी पढ़ें: TMC नेता दीपंकर भट्टाचार्य ने खेत में दबा रखा था ‘काला धन’, 5 -5 सौ के नोटों की कई बोरियां बरामद

    यह भी पढ़ें: खराब फल बेचने पर 11 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026

    नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    July 15, 2026

    राशिफल 15 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 15, 2026

    ​Raipur: दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा

    July 14, 2026

    बेटा-बेटी विदेशों में सेटल, नोएडा की सोसाइटी के फ्लैट में बुजुर्ग पिता की हो गई मौत, तीन दिन तक सड़ती रही लाश, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    July 14, 2026

    फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,749 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,436 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,122 Views
    Don't Miss

    25 लाख की लूट के मामले में तीसरा सिपाही भी गिरफ्तार, खाकी के ही 3 रक्षक निकले भक्षक

    July 15, 2026

    उत्तरप्रदेश झांसी/स्वराज टुडे:  झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार से जुड़ी करीब…

    नवविवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद कांस्टेबल ने भी कर ली खुदकुशी, इस जघन्य वारदात से दहल गया इलाका

    July 15, 2026

    राशिफल 15 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 15, 2026

    ​Raipur: दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.