Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    August 30, 2026

    10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    August 30, 2026

    Korba: लोक परंपरा और सामाजिक एकता का दिखा संगम, कन्नौजिया राठौर नवचेतना महिला मंडल ने मनाया भोजली पर्व

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर
    Featured

    अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7138511591779906387957604ccbcc528f14a73fd41525184ad8990e57d51c5fba9dd6c30bb707d81aac7a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जामताड़ा/स्वराज टुडे: झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ से एक मार्मिक घटना सामने आई है. जिसने दिल को झकझोर दिया है. इस घटना ने समाज और व्यवस्था की संवेदनहीनता की कलई खोल दी. माता-पिता के गुजर जाने के बाद पांच अनाथ बहनों का एकमात्र सहारा उनके चाचा थे. लेकिन विधाता को तो अभी और कड़ी परीक्षा लेनी थी. बीती रात चाचा भी पांचो बहनों को भगवान भरोसे छोड़कर परलोक सिधार गए. उनके निधन के बाद बेटियों को वह दर्द झेलना पड़ा जिसकी कल्पना एक सभ्य समाज में नहीं की जा सकती. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    श्मशान चलने के लिए लोगों से कीं मिन्नतें, कोई आगे नहीं आया

    करमाटांड़ बाजार में फल बेचकर किसी तरह परिवार का पेट भरने वाले 55 वर्षीय ठाकुर प्रसाद साह का देर रात निधन हो गया. ठाकुर प्रसाद उन पांच अनाथ बहनों के लिए पिता समान थे. जिन्होंने साल 2013 में अपने पिता और 2017 में अपनी मां को खो दिया था. चाचा के निधन के बाद जब उनकी अंतिम यात्रा निकालने का समय आया तो समाज और पड़ोस के लोगों ने अपनी आंखें मूंद लीं. बहनों ने श्मशान घाट चलने के लिए लोगों से मिन्नतें कीं, लेकिन कोई आगे नहीं आया.

    खुद अर्थी उठाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

    जब समाज की बेरुखी की वजह से कोई कंधा देने नहीं आया तो मजबूर होकर पांचों बहनों रुबी, मौसम, चंदा, तन्नू और रिमझिम कुमारी ने खुद अपने चाचा के शव को कंधा दिया. करमाटांड़ बाजार से श्मशान घाट तक बहनें पैदल शव लेकर पहुंचीं. श्मशान घाट पहुंचकर सबसे छोटी बहन तन्नू ने पूरे विधि विधान के साथ मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं. रास्ते में जिसने भी इन बेटियों को अर्थी ले जाते देखा, उसकी आंखें नम हो गईं. लेकिन वे तमाशबीन होकर देखते रहे.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बकरियों के साथ रहने को मजबूर हैं बहनें

    पीड़ित बहन रिमझिम कुमारी ने अपने परिवार के बदतर हालातों का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि परिवार दो कमरों के एक जर्जर एस्बेस्टस (एलबस्टर) की छत वाले घर में रहता है. जिसमें शौचालय और स्नानघर तक नहीं है. जीवनयापन के लिए परिवार के पास केवल 25 बकरियां हैं. आर्थिक तंगी और मजबूरी का आलम यह है कि एक ही कमरे में पांचों बहनें और बकरियां साथ रहने को विवश हैं.

    डीसी ने लिया संज्ञान, मिला मदद का भरोसा

    यह घटना उन तमाम बड़े मंचों और दावों की पोल खोलती है. जहां समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं. इस मामले पर जामताड़ा के डीसी आलोक कुमार ने स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए कहा है कि प्रशासन इस घटना का संज्ञान ले रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पीड़ित परिवार की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उन्हें प्रशासनिक मदद पहुंचाई जाएगी.

    बहरहाल देखना होगा कि पांचो अनाथ बहनों को प्रशासन की ओर से क्या मदद मिलती है अथवा यह आश्वासन फाइलों में दबकर रह जाएगा.

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाएं : आबकारी मंत्री लखन देवांगन ; पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर रोक लगाने के दिए निर्देश

    यह भी पढ़ें: Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी

    यह भी पढ़ें: बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    August 30, 2026

    10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    August 30, 2026

    Korba: लोक परंपरा और सामाजिक एकता का दिखा संगम, कन्नौजिया राठौर नवचेतना महिला मंडल ने मनाया भोजली पर्व

    August 30, 2026

    Korba: सोनालिया ब्रिज पर बढ़ते जाम से जनता त्रस्त, अब कोरबा में मेट्रो की मांग का समय : धनेश कुमार सिंह

    August 30, 2026

    Raipur: राज्य खेल अलंकरण समारोह सम्पन्न; कोरबा के 42 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला खेल शिखर, खेल गौरव एवं खेल अंकुर अलंकरण पुरस्कार; किकबॉक्सर्स को मिली पांच लाख से अधिक की नगद राशि

    August 29, 2026

    राखी के धागे में शांति का संदेश, ब्रह्माकुमारीज़ ने कोरबा में चलाया विशेष रक्षासूत्र अभियान

    August 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,896 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,501 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,364 Views
    Don't Miss

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    August 30, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: एक छोटी सी झोपड़ी. झोपड़ी में अम्बा बोहरा अपने दो बेटों के…

    10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    August 30, 2026

    Korba: लोक परंपरा और सामाजिक एकता का दिखा संगम, कन्नौजिया राठौर नवचेतना महिला मंडल ने मनाया भोजली पर्व

    August 30, 2026

    Korba: सोनालिया ब्रिज पर बढ़ते जाम से जनता त्रस्त, अब कोरबा में मेट्रो की मांग का समय : धनेश कुमार सिंह

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.