Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    May 11, 2026

    Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप

    May 11, 2026

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप
    Featured

    भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260511 WA0047
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के पुष्पगुच्छ स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

    विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का श्रेय कार्यकर्ताओं को — लखनलाल देवांगन

    बैठक को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि यहां कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व निभाना होगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

    भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : गोपाल मोदी

    भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि जिला भाजपा संगठन लगातार बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों को पूरी ताकत के साथ सफल बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया।

    यह भी पढ़ें :  IBPS में डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; अंतिम तिथि 20 मई 2026

    संगठनात्मक अनुशासन ही भाजपा की पहचान — अनिल केसरवानी

    जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने संगठनात्मक अनुशासन और नियमित संपर्क अभियान पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसकी मजबूत कार्यकर्ता संरचना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने और बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही।

    भाजपा की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण – ब्रजेन्द्र शुक्ला

    वहीं जिला सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद और सक्रियता से आती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है।

    मंचस्त अतिथियों में जिला प्रभारी अनिल केसरवानी, सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी तथा एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री भी शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं तथा पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

    यह भी पढ़ें: Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    यह भी पढ़ें :  ​korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बालको द्वारा सात दिवसीय 'वैल्यू बेस्ड समर कैंप' का भव्य शुभारंभ

    यह भी पढ़ें: Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप

    May 11, 2026

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026

    चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    May 11, 2026

    निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    May 11, 2026

    बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति…

    May 11, 2026

    Korba: ​मदर्स डे पर बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​, ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक बच्चों और माताओं ने लिया हिस्सा

    May 10, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026961 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026860 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026819 Views
    Don't Miss

    भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    May 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को…

    Korba: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पहुंची पुलिस की विशेष टीम, 23 बाइक चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप

    May 11, 2026

    राशिफल 11 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 11, 2026

    चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.