Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी
    Featured

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7109063681777869368541f8d3c0f8744ab06c789b1bdc6043fddd038b6bb48b2cd2644b7490fc0a917dd7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में बुजुर्ग दंपति, बेटे-बहू व डेढ़ साल का पोता शामिल हैं।

    हादसे के पांच दिन पहले परिवार (मृत बुजुर्ग के भाई के घर) में एक छोटा समारोह था, जिसमें पूरा परिवार व रिश्तेदार जुटे थे। रविवार को घर में एक बच्चे का जन्मदिन था। मानेसर में पूरे धूमधाम से जन्मदिन मनाने की तैयारी थी। शनिवार की रात 12 बजे वीडियो कॉल पर सभी उसे जन्मदिन की बधाई दी और केक भी कटा था। इसके साढ़े तीन घंटे बाद ही लगी भयंकर आग की चपेट में आकर 62 वर्षीय अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता जैन, 34 वर्षीय बेटा निशांक जैन, बहू आंचल जैन व डेढ़ वर्षीय पोते अक्षय की दर्दनाक मौत हो गई।

    विवेक विहार की जिस इमारत में हादसा हुआ वहां सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। यही हादसे के दौरान यहां रहने वाले नौ लोगों की जिंदगियों पर भारी पड़ गया।

    सिर्फ एक ही सीढ़ी और लिफ्ट

    आठ फ्लैट में रह रहे आठ परिवारों के नीचे आने के लिए केवल एक ही करीब 1.5 मीटर चौड़ी सीढ़ी और एक ही लिफ्ट लगी हुई थी। ऐसे में एक साथ सभी परिवारों का नीचे भाग पाना संभव नहीं था। रही सही कसर सीढ़ियों पर लगे टफन ग्लास ने पूरी कर दी। सीढ़ी पर लगे टफन ग्लास के चलते तापमान तेजी से बढ़ा। आग फैलने पर ये ग्लास टूट गए, जिससे सीढ़ियों से भाग पाना मुश्किल हो गया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    सुरक्षा के लिए लगाई गई ग्रिल

    इमारत के पीछे और दाहिने किनारे पर बंदरों और कबूतरों को आने से रोकने के लिए लोहे की मोटी ग्रिल का एक जाल बनाया गया था। इस लोहे के जाल से पूरी इमारत को ढकी गयी है। दाहिनी ओर तो इस जाल की वजह से दो इमारतों के बीच आवश्यक छोड़ी जाने वाली जगह भी नहीं बची। ऐसे में बगल से दमकलकर्मी इमारत में घुस ही नहीं पाए और पीछे से ग्रिल को काटने में काफी समय लगा।

    छत का पहले से लॉक दरवाजा

    हादसे के वक्त छत की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर लगे दरवाजे में ताला लगा हुआ था। इसके चलते तीसरा परिवार सीढ़ी से आगे छत की ओर नहीं जा सका।

    डिजिटल लॉक

    इमारत के ज्यादातर फ्लैट में डिजिटल लॉक लगे हुए थे। एसी में धमाके के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट के कारण दरवाजों में लगे डिजिटल लॉक जाम हो गए और लोग कमरों से बाहर नहीं निकल सके।

    निशांक फोन कर भाई और अन्य मदद मांगते रहे

    निशांक ने मदद के लिए बड़े भाई के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी फोन किया था। उनके पिता अरविंद जैन के एक दोस्त मनोज जैन ने बताया कि 2 बजे उनकी अरविंद जैन ने बात हुई थी। रात ढाई बजे अपना काम करके सो गया। सुबह जगा तो फोन पर निशांक के दो मिस्ड कॉल थे। एक तड़के 3:50 बजे और दूसरा सुबह चार बजे का कॉल था। फोन साइलेंट मोड में होने के कारण फोन उठा नहीं पाया। मुझे इसका अफसोस रहेगा कि फोन नहीं उठा पाया।

    यह भी पढ़ें :  ₹16 हजार के लिए बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, भाई ने बहन का शव खोदा फिर कंकाल लेकर पहुंच गया बैंक, मैनेजर और कर्मचारियों के उड़ गए होश

    यूपी पुलिस को 20 मिनट तक लगता रहा फोन

    आपातकालीन मदद की कॉल उत्तर प्रदेश पुलिस के पास पहुंचने से हादसे की सूचना संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाने में करीब 20 मिनट की देरी हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को फोन कर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन बार-बार कॉल उत्तर प्रदेश पुलिस के कंट्रोल रूम में लगती रही।

    यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    यह भी पढ़ें: Aman Kumar Sharma Suicide: रसूख और रिश्तों की उलझी कहानी, जज की खुदकुशी ने सिस्टम पर उठाए सवाल

    यह भी पढ़ें: RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026

    बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    May 4, 2026

    सहारनपुर में दिल दहला देने वाला कांड, 14 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार

    May 3, 2026

    Aman Kumar Sharma Suicide: रसूख और रिश्तों की उलझी कहानी, जज की खुदकुशी ने सिस्टम पर उठाए सवाल

    May 3, 2026

    Sakti: आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 05 आरोपी गिरफ्तार

    May 3, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026943 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026851 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026813 Views
    Don't Miss

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    ● आचार्य अविनोद कुमार बोले: इस बार मई में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! ● आचार्य…

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026

    बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.