Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Sakti: आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 05 आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    Sakti: आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 05 आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260503 WA0030
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ◼️ अलग-अलग दिन एवं समय पर कार्यवाही कर पुलिस ने सट्टा गिरोह की कड़ियों को जोड़ा
    ◼️ कई लाखो रूपये के सट्टा रकम के लेन-देन में प्रयुक्त 05 नग मोबाइल किया गया जप्त।
    ◼️ सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही जारी, गिरोह का चैन-सर्कल किया जा रहा ध्वस्त

    सक्ती/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों में संचालित अवैध सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने एवं सट्टा नेटवर्क के चैन-सर्कल को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
    उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा सतत निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया।
    दिनांक 29.04.2026 को मुखबिर सूचना पर प्रारंभिक रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी भुपेन्द्र राठौर को गिरफ्तार किया गया, जो विभिन्न बेटिंग एप्स के माध्यम से आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी द्वारा क्यूआर कोड जनरेट कर एवं आईडी-पासवर्ड विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराकर सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
    प्रारंभिक जांच में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की गई, जिसमें क्रमिक रूप से अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस द्वारा अलग-अलग दिन एवं समय पर योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए इस संगठित सट्टा गिरोह के कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
    जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण द्वारा बैंक खातों एवं डिजिटल पेमेंट एप्स (PhonePe आदि) के माध्यम से सट्टा रकम का लेन-देन किया जा रहा था तथा जीत-हार की राशि का वितरण भी इसी माध्यम से किया जाता था।
    आरोपी पिंटू जायसवाल एवं संजय केंवट द्वारा अपने बैंक खातों एवं मोबाइल एप्स को सट्टा रकम के लेन-देन हेतु उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया है।
    सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 05 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनमें सट्टा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    अब तक गिरफ्तार आरोपीगण —

    1. भुपेन्द्र राठौर, उम्र 28 वर्ष, रानीसागर पारा, सक्ती
    2. चंद्रेशकुमार राठौर, उम्र 32 वर्ष, नंदौर खुर्द
    3. मुकेश अग्रवाल, उम्र 46 वर्ष, स्टेशन रोड, सक्ती
    4. पिंटू जायसवाल, उम्र 24 वर्ष, झूलकदम, सक्ती
    5. संजय केंवट, उम्र 28 वर्ष, ग्राम गढ़गोढ़ी

    विशेष बिंदु 

    ◾यह कार्यवाही एक संगठित एवं बड़े आईपीएल सट्टा गिरोह के विरुद्ध की गई है।
    ◾पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
    ◾गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी हैं।
    ◾सट्टा नेटवर्क के संपूर्ण चैन-सर्कल को ध्वस्त करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    सक्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध सट्टा गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

    — सक्ती पुलिस

    यह भी पढ़ें: ​korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बालको द्वारा सात दिवसीय ‘वैल्यू बेस्ड समर कैंप’ का भव्य शुभारंभ

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के द्वारा जिला के प्रभारी श्री अनिल…

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.