Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026

    इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    July 26, 2026

    NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव
    Featured

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    mbbs 1677581270
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन ने देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने और नए मेडिकल कॉलेज खोलने की राह को आसान बनाने के मकसद से नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं।

    इससे भविष्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना है। नए नियमों के तहत अब प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 100 एमबीबीएस सीटों की सीमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और नए कॉलेज खोलने की प्रक्रिया को भी काफी सरल बना दिया गया है। इसके अलावा अधिकतम 150 एमबीबीएस सीटों की सीमा भी हटा दी गई है। तीसरे बदलाव के तहत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच की दूरी के नियम में भी तब्दीली की गई है। पहले नियम यह था कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच का ट्रैवल टाइम अधिकतम 30 मिनट का होना चाहिए। अब सरकार ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बीच की दूरी को 10 किलोमीटर तक रखने की अनुमति दे दी है। इसके तहत मैदानी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 10 और पहाड़ी क्षेत्रों (पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्य) में 15 किलोमीटर दूर तक स्थापित हो सकते हैं।

    मालूम हो कि किसी भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एक अस्पताल की जरूरत होती है। सालों पहले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का एक साथ होना जरूरी था। मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए करीब 25 एकड़ जमीन की जरूरत होती है और शहरों के आसपास इतनी जमीन एक साथ नहीं मिलती है। कई बार जमीन के बीच में सड़क आ जाती है। कुछ साल पूर्व सरकार ने नियमों में ढील देते हुए प्रावधान किया था कि ऐसी स्थिति में जमीन को एक भूमिगत मार्ग से जोड़ दिया जाए, फिर भी चुनौती बढ़ती गई। ऐसे में 2023 में सरकार ने नियम बनाया कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलग-अलग खोले जा सकते हैं और शर्त रखी गई कि उनके बीच की दूरी 30 मिनट से ज्यादा की नहीं हो। समस्या का समाधान इससे भी नहीं हुआ, क्योंकि आजकल जाम लगने पर कई बार पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट से ज्यादा लग जाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  "मन की बात" का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    आबादी के अनुसार एमबीबीएस सीटों का प्रावधान भी हटा

    दूरी निर्धारित करने के अलावा सरकार ने प्रति 10 लाख की आबादी पर 100 एमबीबीएस सीटों के प्रावधान को भी हटा दिया है। पूर्व में यह नियम इसलिए बनाया गया था कि ताकि जिन राज्यों में कम मेडिकल कॉलेज हैं, वहां नये खुल सकें और जहां ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं, वहां अब और नए नहीं खुलें, लेकिन दक्षिणी राज्यों की मांग पर यह नियम भी खत्म कर दिया है।

    अधिकतम 150 एमबीबीएस सीटों की सीमा भी हटाई

    मेडिकल कॉलेजों के लिए 150 MBBS सीटों की सीमा तय करने के तीन साल बाद, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मंगलवार को यह सीमा हटा दी है और पुरानी व्यवस्था पर लौट आया है। जारी एक नोटिफिकेशन में, मेडिकल शिक्षा के सर्वोच्च नियामक ने ‘अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस, 2023’ (UG-MSR 2023) में कई अहम बदलाव किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण संशोधन उस पिछली पाबंदी को हटाने से जुड़ा है, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 से हर कॉलेज में MBBS सीटों की संख्या 150 तक सीमित कर दी गई थी। 2023 तक कोई भी नया UG मेडिकल कॉलेज 100 से 150 MBBS छात्रों को दाखिला दे सकता था और बाद में इस संख्या को बढ़ाकर 250 तक कर सकता था। लेकिन 2023 में, NMC ने नए नियम जारी किए, जिनमें कहा गया था, ‘2024 से नए अंडरग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा कॉलेज खोलने के लिए आवेदन केवल 50/100/150 सीटों के लिए ही स्वीकार किए जाएंगे। जो कॉलेज सीटों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, वे 2024-25 से कुल 150 MBBS छात्रों की सीमा से आगे नहीं बढ़ सकते।’ एनमएसी ने 150 सीटों की यह सीमा हटा दी है और नोटिफिकेशन में सीटों की ऊपरी सीमा का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  इलाहाबाद बैंक के चेक बाउंस प्रकरण में आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय ने 6 माह का कारावास एवं ₹1.23 लाख प्रतिकर देने का दिया आदेश

    बताया जा रहा है कि संभवतः पिछली 250 सीटों की सीमा को ही फिर से लागू कर दिया गया है। 150 MBBS सीटों की सीमा हटने के बाद मेडिकल कॉलेजों को अपनी दाखिला क्षमता बढ़ाने में ज्यादा आजादी मिलेगी, बशर्ते वे अन्य सभी नियामक शर्तों को पूरा करते हों। अब नए कॉलेज सीधे 200 या 250 सीटों की अप्रूवल के साथ भी खोले जा सकेंगे। इस शर्त के हटने से सीटों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी और मेडिकल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कोशिश कर रहे राज्यों पर से नियामक पाबंदियां कम हो जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- ‘डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा’

    यह भी पढ़ें: पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल में FIR, जानिए किस आरोप में फंस गए यूपी के ‘सिंघम’

    यह भी पढ़ें: ‘कलमा’ न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026

    इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    July 26, 2026

    NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    July 26, 2026

    Korba: कारगिल विजय दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 150 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

    July 26, 2026

    नौकरीपेशा पत्नी की खूबसूरती के चलते शक करता था पति, फिर एक दिन कर दिया बेरहमी से कत्ल, नाबालिग बेटे ने बताई पिता की दरिन्दगी की कहानी

    July 26, 2026

    बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, जीता ‘Mrs. India International Queen “Alluring” 2026’ का खिताब

    July 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,783 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी, शक्ति केंद्र–पोडीबाहर के तत्वावधान में आज एस.एल.आर. सेंटर (मणि…

    इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    July 26, 2026

    NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    July 26, 2026

    Korba: कारगिल विजय दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 150 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.