Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

    June 5, 2026

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को, कोरबा जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी
    Featured

    Korba: रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को, कोरबा जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में रासायनिक आपदा (केमिकल डिजास्टर) से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 23 अप्रैल 2026 को मॉक अभ्यास भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) परिसर में आयोजित किया जाएगा। साथ ही 21 अप्रैल 2026 को
    जिला कार्यालय कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    अभ्यास के सफल संचालन हेतु इंसीडेंट कमांडर के रूप में श्री सरोज महिलांगे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व को नियुक्त किया गया है। श्री बजरंग साहू, तहसीलदार कोरबा को प्रभारी अधिकारी तथा श्री विजय कारे, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इस मॉक अभ्यास का उद्देश्य संभावित औद्योगिक रासायनिक आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक परीक्षण करना है। अभ्यास के दौरान घटना स्थल पर बचाव, राहत, चिकित्सा सहायता, यातायात नियंत्रण, संचार व्यवस्था, पर्यावरणीय निगरानी तथा जनसंपर्क से जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा।

    अभ्यास में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों एवं उनके दायित्वों का भी स्पष्ट निर्धारण किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने, यातायात नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई जाएगी। भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा अभ्यास स्थल पर रासायनिक आपदा से संबंधित समस्त तकनीकी व्यवस्थाएं, प्रशिक्षण समन्वय एवं कार्यक्रम संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें :  सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति संभव- बीके भगवान भाई

    जिला सेना, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के सहयोग से बचाव एवं राहत दल तैनात किए जाएंगे तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा समन्वय स्थापित कर संपूर्ण औद्योगिक आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस, दवाइयों एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया समन्वय, सूचना प्रसारण एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी निभाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्गों का सुचारू संचालन एवं आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभ्यास स्थल पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल एवं जल वितरण की समुचित व्यवस्था की जाएगी। दूरसंचार विभाग द्वारा अस्थायी संचार नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

    औद्योगिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्थल पर प्राप्त सूचनाओं का संकलन, समन्वय एवं दस्तावेजीकरण किया जाएगा। पर्यावरण विभाग द्वारा पर्यावरणीय मानकों के पालन एवं निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार सहायता एवं समन्वय प्रदान करते हुए काउंसलिंग सेंटर की व्यवस्था की जाएगी।

    कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें तथा इस मॉक अभ्यास को सफल बनाएं। जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित किया जा सके।

    यह भी पढ़ें: LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    यह भी पढ़ें: कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाएं : आबकारी मंत्री लखन देवांगन ; पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर रोक लगाने के दिए निर्देश

    यह भी पढ़ें: दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

    June 5, 2026

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026

    Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    June 5, 2026

    Korba: आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    Korba: हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

    June 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने…

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.