Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026

    डॉ.अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

    April 14, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार: प्रभावित ग्रामीणों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं – जयसिंह अग्रवाल ने SECL प्रबंधन को दी कड़ी चेतावनी

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘ईरान को हथियार देने वाले देशों से वसूलेंगे 50 फीसदी टैरिफ’, सीजफायर के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
    Featured

    ‘ईरान को हथियार देने वाले देशों से वसूलेंगे 50 फीसदी टैरिफ’, सीजफायर के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7077072991775669983070350cbc074c3be9238eaa60bf4d02029513b04e17f6b0ff9a3596018b5b91aa98
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ईरान से जारी सीजफायर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने बुधवार को कहा कि जिन भी देशों ने ईरान को हथियार देकर उसकी मदद की, हम उनपर 50 फीसदी टैरिफ लगा रहे हैं.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान से सीजफायर होने के बाद अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये बाते कही. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने यह तय किया है कि वह एक बहुत ही फ़ायदेमंद ‘शासन परिवर्तन’ (Regime Change) से गुज़रा है! अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं होगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, ज़मीन में दबी हुई (B-2 बॉम्बर्स) सारी परमाणु “धूल” को खोदकर निकाल देगा. यह अभी भी, और पहले भी, बहुत ही कड़ी सैटेलाइट निगरानी (Space Force!) के तहत रहा है. हमले की तारीख से लेकर अब तक किसी भी चीज़ को छुआ नहीं गया है.

    हम ईरान के साथ टैरिफ़ और प्रतिबंधों में राहत देने के बारे में बातचीत कर रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे. 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है. जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, उसके द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को बेचे जाने वाले सभी सामानों पर तुरंत 50% का टैरिफ़ (शुल्क) लगा दिया जाएगा; यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इसमें कोई छूट या रियायत नहीं दी जाएगी!

    आपको बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के ऐलान के 12 घंटे भी पूरे नहीं हुए और मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हमले शुरू हो गए. पहले ईरान के रिफाइनरी पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया. वहीं अब इसके जवाब में ईरान ने भी हमले शुरू कर दिए हैं. ईरान ने UAE और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    दो हफ्तों के सीजफायर पर बनी थी सहमति

    आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर पर सहमति बनी थी. लेकिन कुछ ही घंटों बाद ईरान की तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाके होने की खबर आई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये रिफाइनरी लावन द्वीप में है. आपको बता दें कि लावन द्वीप फारस की खाड़ी में है. फारस की खाड़ी में स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आईलैंड हैं. खास बात ये है कि लावन ईरान के प्रमुख कच्चा तेल निर्याता टर्मिनल में से एक है.

    ईरान ने फिर तेज किए हमले

    इस हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया. IRIB की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने कुवैत और यूएई में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइन और ड्रोन अटैक किए हैं. ईरान ने इस सीजफायर को भी अपनी जीत बताया. ईरान ने कहा कि अमेरिका को 10-सूत्रीय प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. इस प्रस्ताव में स्थायी युद्धविराम, सभी प्रतिबंधों को हटाना और इस क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू सेनाओं की वापसी शामिल है.

    यह भी पढ़ें: Meerut: 14 साल पुराना वो थप्पड़ जिसके बाद उजड़ गया मेरठ का सबसे बड़ा बाजार, स्कूल-अस्पताल और बैंक भी अब रडार पर
    यह भी पढ़ें: Chandigarh: डॉक्टर नहीं कसाइयों का निकला ये अस्पताल, हर मरीज पर फिक्स थी कमीशन, CBI ने किया बड़ा खुलासा
    यह भी पढ़ें: CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026

    डॉ.अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

    April 14, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार: प्रभावित ग्रामीणों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं – जयसिंह अग्रवाल ने SECL प्रबंधन को दी कड़ी चेतावनी

    April 14, 2026

    राशिफल 14 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 14, 2026

    MS यूनिवर्सिटी की छात्रा का डांस विवाद: ‘संस्कार’ पर उठे सवाल तो लड़की ने रोते हुए जारी की ये वीडियो…

    April 14, 2026

    Noida: हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन मोड में पुलिस, 300 गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई उपद्रवियों की पहचान, पाकिस्तान से कनेक्शन की भी जाँच

    April 14, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026817 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026747 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026666 Views
    Don't Miss

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर…

    डॉ.अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

    April 14, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार: प्रभावित ग्रामीणों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं – जयसिंह अग्रवाल ने SECL प्रबंधन को दी कड़ी चेतावनी

    April 14, 2026

    राशिफल 14 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.