Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Chandigarh: डॉक्टर नहीं कसाइयों का निकला ये अस्पताल, हर मरीज पर फिक्स थी कमीशन, CBI ने किया बड़ा खुलासा
    Featured

    Chandigarh: डॉक्टर नहीं कसाइयों का निकला ये अस्पताल, हर मरीज पर फिक्स थी कमीशन, CBI ने किया बड़ा खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70753798617755526959149da870d6f2793f5c9de4486f3f3649e8f258250984c38aba7857b9f9acc98741
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पंजाब
    चंडीगढ़/स्वराज टुडे: निजी अस्पतालों में एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत इलाज के नाम पर भ्रष्टाचार का बड़ा खेल चल रहा था। सीबीआई जांच में सामने आया है कि हर एक मरीज पर कमीशन फिक्स थी।लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।

    सरकार को लाखों करोड़ों का चूना

    इस मामले में सीबीआई ने कुछ निजी अस्पतालों, उनके निदेशक और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मरीजों को जबरदस्ती, बिना किसी कारण के अस्पताल में दाखिल किया जाता था। फिर उनका फर्जी ट्रीटमेंट रिकार्ड बनता था, फर्जी टेस्ट होते थे और दवाओं के बढ़ा-चढ़ाकर बिल बनाए जाते थे। फिर उनके नाम पर सरकार से मोटा क्लेम लिया जाता था।

    एग्रीमेंट में आधी-आधी कमीशन का जिक्र

    इस खेल में जो भी रकम इकट्ठा होती थी, उसे आधा-आधा बांट लिया जाता था। सीबीआई को जांच के दौरान मंथन हेल्थकेयर और धर्म अस्पताल के बीच लाखों की ट्रांजेक्शन का पता चला है। एक एग्रीमेंट भी मिला है जिसमें आधी-आधी कमीशन का जिक्र है।

    सीबीआई अब ट्रांजेक्शन की कड़ियां भी आपस में जोड़ रही है। जिन-जिन अस्पतालों में खातों में रकम ट्रांसफर की जाती थी, उसका रिकाॅर्ड जुटाया जा रहा है। सीबीआई मनी ट्रेल भी बना रही है ताकि पता चल सके कि किसी मरीज के नाम पर पैसा किन-किन खातों में जाता था। वहीं, इस मामले में मनी लाॅन्ड्रिंग की भी जांच शुरू हो सकती है।

    बिना सरकारी अधिकारियों के घोटाला संभव नहीं

    सीबीआई के मुताबिक इस घोटाले में ईसीएचएस के अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है, हालांकि किसी का नाम अभी तक एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है। जांच के दौरान जरूरी दस्तावेजों की जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल, डिजिटल सिस्टम में छेड़छाड़, लागिन क्रेडेंशियल और डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग जैसी गंभीर अनियमितताएं मिली हैं।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    मरीजों को बार-बार अस्पतालों में रैफर करना, फिर उनके नाम पर क्लेम पास होना, बिना किसी अधिकारी की भूमिका के संभव नहीं है। इसलिए सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है।

    यह डाॅक्टर चला रहे फर्जीवाड़े का खेल

    निजी अस्पतालों में फर्जीवाड़े के इस खेल में मंथन हेल्थ केयर की निदेशक डाॅ. रिंपल गुप्ता और डाॅ.विकास शर्मा मास्टरमाइंड थे। वह खुद तो ईसीएचएस स्कीम के दायरे में नहीं थे, लेकिन उन्होंने यह घोटाला करने के लिए अन्य अस्पतालों को अपने साथ जोड़ा हुआ था।

    धर्म अस्पताल के मालिक डाॅ. अजय कुमार अग्रवाल भी भूमिका भी सामने आई है, हालांकि सीबीआई ने अभी तक उन्हें आरोपित नहीं बनाया है लेकिन उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। सीबीआई के मुताबिक डाॅ. अग्रवाल ने तो अपना पूरा सिस्टम ही मंथन हेल्थ केयर को सौंपा हुआ था। यही नहीं मंथन हेल्थकेयर के फर्जी क्लेम भी धर्म अस्पताल के ईसीएचएस डेस्क से भरे जा रहे थे।

    इनके खिलाफ केस दर्ज

    • सेक्टर-38 स्थित मंथन हेल्थ केयर
    • सेक्टर-15 स्थित धर्म अस्पताल
    • सेक्टर-19 स्थित केयर पार्टनर हार्ट सेंटर,
    • दो बिल क्लर्क मनजीत सिंह और प्रवीण कुमार
    • ईसीएचएस पाली क्लीनिक व रीजनल सेंटर के अधिकारी

    यह भी पढ़ें:Bhopal: आसिफ रजा ने अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को फंसाया ! फिर प्रेग्नेंट होने पर धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव, लव जिहाद से ऐसे बचें हिन्दू लड़कियां….

    यह भी पढ़ें:मामूली विवाद के बाद 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने किया चाकू से हमला, दूसरे मामले में चाकू लेकर घूमते हुए विधि से संघर्षरत 2 बालकों पर वैधानिक कार्रवाई

    यह भी पढ़ें :  IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    यह भी पढ़ें:Kanpur: नोटों की गड्डियों पर सोते थे अफजल और परवेज, किडनी रैकेट केस में बड़ा खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.