Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण

    March 30, 2026

    यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

    March 30, 2026

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जाति बदलकर अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र लेने का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, जांच की मांग
    Featured

    जाति बदलकर अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र लेने का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, जांच की मांग

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: बिलासपुर जिले में जाति बदलकर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र हासिल करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर के जनदर्शन में शिकायत प्रस्तुत कर जांच एवं आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता पूजा कुशवाहा ने आरोपों की पुष्टि के लिए कमला सिंह के स्कूली दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं।

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कमला सिंह पिता तिरथराम, निवासी नवांगांव, तहसील कोटा, जिला बिलासपुर द्वारा वर्ष 2008 में कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुसूचित जनजाति गोड़ जाति का स्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। शिकायत के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा द्वारा दिनांक 5 फरवरी 2008 को जारी जाति प्रमाण पत्र संदेहास्पद है और इसकी विस्तृत जांच आवश्यक है।

    शिकायतकर्ता का कहना है कि उपलब्ध शैक्षणिक अभिलेखों में कमला सिंह की जाति सतनामी दर्ज है, जिससे जाति परिवर्तन कर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र लेने की आशंका मजबूत होती है।

    प्राथमिक शाला के रिकॉर्ड में सतनामी जाति दर्ज

    शिकायत में संलग्न दस्तावेजों के अनुसार कमला बाई पिता तिरथराम की प्राथमिक शिक्षा शासकीय कन्या प्राथमिक शाला मोगरा, तहसील कटघोरा में सत्र 1979-80 में हुई थी। विद्यालय के दाखिल-खारिज प्रमाण पत्र में जन्म तिथि 1 जुलाई 1972 तथा जाति सतनामी दर्ज बताई गई है। संबंधित दस्तावेज का क्रमांक 337 दिनांक 5 जुलाई 1979 बताया गया है।

    मिडिल स्कूल और हाईस्कूल रिकॉर्ड में भी सतनामी

    शासकीय कन्या मिडिल स्कूल मोगरा में कक्षा 8वीं के अभिलेखों में भी जाति सतनामी अंकित होने का दावा किया गया है। इसके बाद कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए सरस्वती उच्चतर माध्यमिक शाला बाकीमोगरा में प्रस्तुत आवेदन पत्र में पिता तिरथराम के हस्ताक्षर के साथ जाति सतनामी एवं वर्ग हरिजन दर्ज बताया गया है।

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरण प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज रिकॉर्ड तथा हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 1989 की अंकसूची में भी उक्त विवरण दर्ज है। हाईस्कूल परीक्षा का रोल नंबर 814280 तथा अंकसूची क्रमांक 198336 बताया गया है।

    हायर सेकेंडरी में नाम और जाति में बदलाव का आरोप

    शिकायत के अनुसार कक्षा 12वीं की पढ़ाई देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर से वर्ष 1993 में हुई, जहां अंकसूची में कमला बाई के स्थान पर कमला पटेल तथा पिता का नाम तिरथराम पटेल अंकित बताया गया है। इससे दस्तावेजों में नाम और जाति बदलने की आशंका जताई गई है।

    2008 में गोड़ जाति का प्रमाण पत्र जारी

    शिकायत के अनुसार वर्ष 2007-08 में राजस्व प्रकरण क्रमांक 218/बी-121/2007-08 के तहत 5 फरवरी 2008 को अनुसूचित जनजाति गोड़ जाति का स्थायी प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिसमें मूल निवास नवांगांव तहसील कोटा दर्ज है। शिकायतकर्ता ने इसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जारी किया गया प्रमाण पत्र बताया है।

    जांच और एफआईआर की मांग

    शिकायत में मांग की गई है कि कमला सिंह द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कर जाति प्रमाण पत्र तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही आरोप सिद्ध होने पर धोखाधड़ी एवं कूटरचना के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की गई है।

    प्रशासन में मचा हड़कंप

    मामला जनदर्शन में पहुंचने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला फर्जी जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं के दुरुपयोग का भी बड़ा मामला बन सकता है। अब जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण

    March 30, 2026

    यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

    March 30, 2026

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    March 30, 2026

    NTPC Korba: प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति

    March 30, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उत्तराखंड ने आयोजित की प्रेसवार्ता

    March 30, 2026

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026755 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026630 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026584 Views
    Don't Miss

    पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण

    March 30, 2026

    भाजपा सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सर्वोच्च…

    यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

    March 30, 2026

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    March 30, 2026

    NTPC Korba: प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.