Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»4 हत्याओं के दोषी को फांसी की सजा, 13 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, पढ़िए पूरी ख़बर
    Featured

    4 हत्याओं के दोषी को फांसी की सजा, 13 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, पढ़िए पूरी ख़बर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 26, 2026Updated:March 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7059670901774496267344218821a2314ea62fcaaa593743a7e1f82e5aa24985161c8c0edf39134fff6bfc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    वाराणसी/स्वराज टुडे: वाराणसी के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार चतुर्थ की अदालत ने चार लोगों हत्या के 13 साल पुराने मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में जल निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहन जायसवाल, उनकी पत्नी झुना देवी, बेटा प्रदीप और बेटी पूजा की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक बेटा संदीप बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया था. छोटी बेटी आरती ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई थी. आरती ने सभी लोगों की हत्या का आरोप गांव के ही रविंद्र पटेल पर लगाया था.

    साल 2013 में घटी थी दिल दहला देने वाली घटना

    आरती ने बताया था कि 29 अक्टूबर 2013 की रात 9:30 बजे रविंद्र ने सबकी हत्या लोहे की रॉड से मारकर की थी. रविंद्र के साथ कुछ और लोग भी थे. रविंद्र उसको भी मारने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन उसके हाथ से लालटेन गिर गई और एकदम से आग भभक उठी, जिससे रविंद्र थोड़ा पीछे हट गया. इसी दौरान वह भागकर पीछे वाले कमरे में गई और खुद को बंद कर लिया. उसने मोबाइल से अपने चाचा अशोक जायसवाल को घटना की जानकारी दी.

    पति-पत्नी और बेटा-बेटी की हत्या

    इस मामले में मृतक मोहनलाल जायसवाल के भाई अशोक कुमार जायसवाल ने 29 अक्तूबर 2013 में FIR दर्ज कराई थी. FIR के मुताबिक, चंदापुर गांव में 29 अक्टूबर 2013 की रात 9.30 बजे लाठी और लोहे की रॉड लेकर हमलावर रविंद्र घर में घुसा और यूपी जल निगम में ऑपरेटर मोहनलाल जायसवाल, उनकी पत्नी कुसुम देवी उर्फ झुना देवी, बेटा प्रदीप उर्फ गोलू और बेटी पूजा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हमले में दूसरा बेटा संदीप जायसवाल भी घायल हुआ. इलाज के बाद उसकी जान बच गई.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    एक बेटी ने खुद को कमरे में बंदकर बचाया

    घटना के वक्त घर में मृतक मोहनलाल की बेटी आरती भी थी. उसने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई. उसने चाची के मोबाइल नंबर पर फोन कर घटना से अवगत कराया. मामले की जानकरी होने पर अशोक कुमार जायसवाल मोहनलाल के घर पहुंचे और सभी को दीनदयाल अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविंद्र पटेल को घटना के छह दिन बाद चंदापुर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया.

    पीड़ित पक्ष के वकील ने दी जानकारी

    पीड़ित पक्ष की वकील वंदना जायसवाल ने बताया कि शराब और जुए का लती रविंद्र पटेल लूट और हत्या की नियत से घर में घुसा था और बारी-बारी से सबकी जान ले ली. यही नहीं जेल में रहते हुए भी उस पर चार FIR दर्ज हुई, जिसमें रंगदारी मांगने और जेल से भागने के प्रयास का मामला भी है. फांसी की सजा सुनने के बाद भी रविंद्र के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई.

    कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?

    वाराणसी के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार चतुर्थ की अदालत ने दोषी रविंद्र पटेल को धारा 302, 307, 394, 411 और 201 भारतीय दंड संहिता में मृत्यु दंड सुनाया. साथ ही 1,10,000 का आर्थिक दंड भी लगाया. कोर्ट ने कहा कि, “दोषी द्वारा लोहे की रॉड से एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या की गई. पूरे परिवार का समूल नाश किया गया है. ये एक वहशी व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकता है. ऐसा व्यक्ति समाज के लिए खतरा है और इसको खुला छोड़ना समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है. मामला रेयरेस्ट ऑफ द रेयर का है. रविंद्र उर्फ राजू पटेल पुत्र कमल पटेल को मृत्यु दंड से दंडित किया जाता है. दोषी के गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाए, जब तक की उसकी मृत्यु न हो जाए.”

    यह भी पढ़ें :  बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    यह भी पढ़ें: Jagdalpur: 10 वीं-12वीं पास किए बिना बन गए जल संसाधन विभाग में इंजीनियर ! हैरान कर देगी इस मुन्ना भाई की कहानी

    यह भी पढ़ें: New Delhi: क्या फिर लगेगा Lockdown?…. संसद में पीएम मोदी के बयान के बाद आखिर क्यों मचा है हड़कम्प ? अलर्ट मोड में सरकार

    यह भी पढ़ें: 18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,955 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,517 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    आज का राशिफल : आज दिन में भद्रा का साया रहेगा, इसलिए कोई भी नया…

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.