Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Khargone: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर विवाद, पिता ने ‘लव जिहाद’ का लगाया आरोप, सीएम मोहन यादव से लगाई मदद की गुहार
    Featured

    Khargone: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर विवाद, पिता ने ‘लव जिहाद’ का लगाया आरोप, सीएम मोहन यादव से लगाई मदद की गुहार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 13, 2026Updated:March 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n704307103177336776342115ad4dde5c875fc59e1afacfdae52501a66d90d43b8bd29a2dab622e328664e8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    खरगोन/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली युवती मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, मोनालिसा ने अपने पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेमी फरमान खान के साथ केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद से ही उसके पिता ने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए अब मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव से गुहार लगाई है।

    मोनालिसा के पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

    मोनालिसा के पिता जयसिंह के मुताबिक, जब वो अपनी बेटी को लेने केरल पहुंचे तो उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया और पुलिस ने भी कहा कि अब इस मामले में उनका कोई काम नहीं है। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से अपील करते हुए कहा, “मेरी बेटी ने हमें थोड़ा-बहुत नाम दिलाया था। मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करता हूं कि मेरी बेटी को सुरक्षित वापस दिलाने में मदद करें। मुझे लगता है कि मेरी बेटी को किसी तरह फंसा लिया गया है।” यह कहते-कहते उनकी आंखें भर आईं।

    फिल्म में काम दिलाने के बहाने ले गए केरल

    मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बताया कि 2 मार्च को कुछ लोग केरल से महेश्वर आए थे। उन्होंने उनकी बेटी को फिल्मों में काम दिलाने और एक्टिंग सिखाने का वादा किया था। जयसिंह के मुताबिक, वे अपनी बेटी के साथ उन लोगों के साथ केरल चले गए थे। लेकिन वहां पहुंचने के बाद मोनालिसा ने उन्हीं लोगों में से एक युवक फरमान खान से शादी कर ली। मैंने इसका विरोध किया और उसे वापस महेश्वर लौटने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें :  जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    बालिग होने के कारण पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

    जयसिंह ने बताया कि वे केरल के संपन्नूर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कहा कि मोनालिसा 18 साल की हो चुकी है। बालिग होने के कारण वह अपनी मर्जी से शादी करने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती।

    पिता ने जताई जादू-टोने की आशंका

    मोनालिसा के पिता का कहना है कि उनका परिवार ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया। उन्होंने कहा, हो सकता है किसी ने मेरी बेटी पर जादू-टोना कर दिया हो। अब हमारे हाथ में ज्यादा कुछ नहीं है। उसके भाग्य में जो लिखा होगा, वही होगा। हम बस यही चाहते हैं कि उसका करियर अच्छा बने और वह जीवन में आगे बढ़े।

    फिल्म साइन करने के बाद मिली रकम भी खर्च हुई

    जयसिंह ने बताया कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ साइन करने के बाद मोनालिसा को जो पैसा मिला था, वह घर के काम में आने के बजाय यात्रा, रहने और ट्रेनिंग में ही खर्च हो गया।

    शादी की खबर से गमगीन हुआ परिवार

    मोनालिसा भोंसले अपने परिवार के साथ खरगोन जिले के महेश्वर के वार्ड नंबर 9 में रहती है। उसका परिवार पारदी समुदाय से जुड़ा है, जो जगह-जगह घूमकर रुद्राक्ष और पत्थरों की मालाएं बेचकर जीवनयापन करता है। परिवार को उम्मीद थी कि मोनालिसा फिल्मों में काम करके हीरोइन बनेगी और उनका नाम रोशन करेगी। लेकिन एक मुस्लिम युवक से शादी करने के फैसले से परिवार के लोग बेहद नाराज और दुखी हैं।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    घर के बाहर मीडिया की भीड़

    मोनालिसा की शादी की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही पिछले दो दिनों से कई मीडिया कर्मी उसके घर के बाहर जमा हो गए। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मोनालिसा के पिता घर पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी से मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे घर के पीछे के रास्ते से मीडिया से बचते हुए आए हैं और किसी से बात नहीं करना चाहते।

    प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा

    बता दें कि मोनालिसा प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान एक वीडियो से वायरल हुई थी, जिसमें वो रुद्राक्ष की माला बेचती नजर आई थी। इसके बाद तो मोनालिसा रातोरात चर्चा में आई और बाद में उसे फिल्म में काम भी मिला।

    यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय ने सुनाई सजा

    यह भी पढ़ें: शादी से एक दिन पूर्व युवती अपने प्रेमी संग फरार, नगदी और गहने भी ले गई, अब तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: Raipur: देश के अलग-अलग राज्यों से जब्त 20 लाख मूल्य के कुल 100 नग मोबाईल फोन उनके मालिकों को लौटाया गया, अपना मोबाइल पाकर खिल उठे आवेदकों के चेहरे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के CSEB ग्राउंड में धीरे-धीरे किए जा रहे निर्माण को लेकर…

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.