Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kanpur: 15 वर्षीय किशोर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, रिश्ते का मामा ही निकला हत्यारा, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
    Featured

    Kanpur: 15 वर्षीय किशोर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, रिश्ते का मामा ही निकला हत्यारा, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260311 082531 1168
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में आने वाले कठेठा गांव में 15 साल के एक किशोर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. 15 साल के उस लड़के की हत्या का आरोपी और कोई नहीं, बल्कि रिश्ते में लगने वाला उसका मामा ही निकला. हत्या की वजह एकतरफा प्यार और उसमें पैदा हो रही बाधा बनी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    दरअसल, कठेठा गांव के रहने वाले संतोष सिंह का 15 साल का बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा शनिवार को लापता हो गया था. बाद में उसका शव खेत के पास बनी एक नहर के किनारे मिला था. उसकी हत्या उसके ही लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो कड़ियां जुड़ती गईं और आखिरकार आरोपी आशुतोष पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

    हत्या की वजह क्या रही ?

    डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी आशुतोष मृतक किशोर की बहन से एकतरफा प्यार करता था. कुछ समय पहले प्रतीक ने आशुतोष को अपनी बहन को प्रपोज करते देख लिया था और इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी थी. शिकायत के बाद आशुतोष के पिता ने उसे कड़ी फटकार लगाई थी. इसी बात से खुन्नस खाया आशुतोष प्रतीक को अपने रास्ते का कांटा मानने लगा था. उसे लगा कि जब तक प्रतीक है, वह उसकी बहन के करीब नहीं जा पाएगा.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    शनिवार दोपहर आरोपी ने प्रतीक को उस समय निशाना बनाया जब वह घर के बाहर अकेला था. आशुतोष ने मवेशी भगाने के बहाने उसे खेत पर बुलाया. सुनसान जगह पाकर उसने प्रतीक पर हमला कर दिया. आरोपी ने पहले उसका गला दबाया, और जब किशोर चिल्लाने लगा तो उसके मुंह में रुमाल ठूंस दिया. इसके बाद प्रतीक के ही लोअर का नाड़ा निकालकर उसका गला तब तक कसा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं. हत्या के बाद आरोपी ने शव को नहर किनारे में फेंक दिया.

    गांव से भागा लेकिन वापस लौट आया

    आरोपी कितना शातिर था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हत्या करने के बाद वह कुछ समय के लिए गांव से भागा, लेकिन शक से बचने के लिए वापस लौट आया. वह जांच के दौरान पुलिस के सामने ही घूमता रहा. यहां तक कि वह फॉरेंसिक टीम को अपनी बाइक पर बिठाकर घटनास्थल तक ले गया और पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रखता रहा ताकि उसे पता चल सके कि जांच किस दिशा में जा रही है.

    पुलिस ने जब गांव वालों से पूछताछ की, तो पता चला कि आखिरी बार प्रतीक को आशुतोष के साथ देखा गया था. शुरुआत में आशुतोष मुकरता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली और सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

    यह भी पढ़ें: Sidhi: CM के कहने पर मिला था एडमिशन, फिर भी भोजन को तरसी अनामिका, न लैपटॉप मिला और न मोबाइल

    यह भी पढ़ें :  लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    यह भी पढ़ें: Ujjain: महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप केस में फंसाने की साजिश का पर्दाफ़ाश, 50 हजार में तय हुआ था सौदा, पढिए पूर्व महामंडलेश्वर के महापाप की कहानी

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: महिला मित्र के साथ सम्बन्ध बनाते युवक की बनाई अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रु, पीड़ित युवक की शिकायत पर गिरफ्तार हुई आरोपिया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,827 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,477 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,171 Views
    Don't Miss

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    झारसुगुड़ा/स्वराज टुडे: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी…

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.