Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    Featured

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260227 WA0898
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विजेता खिलाड़ियों को देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात करने का अवसर मिला। यह उपलब्धि दिखाती है कि बालको अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल से आगे बढ़कर सीखने, आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने के पूरे अवसर देता है।

    यह प्रतियोगिता ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था ‘मिथवा संकल्प समिति’ द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और समाज कल्याण विभाग का भी सहयोग रहा। प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में हुई, जिसमें आठ राज्यों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    इस प्रतियोगिता में बालको की ओर से भाग लेते हुए कर्मचारियों ने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हासिल कीं, बल्कि संगठन की समावेशी संस्कृति का भी प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया।

    बालको में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत आएशा ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पहचान, आत्मविश्वास और अपनापन महसूस कराने का जरिया है। ट्रैक पर उतरकर मुझे यह एहसास हुआ कि मैं अपनी जिम्मेदारियों और पहचान से आगे भी बहुत कुछ कर सकती हूँ। ऐसी प्रतियोगिताएँ हमें अपनी क्षमताओं को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देती हैं।

    बालको के सुरक्षा गार्ड कुलेश्वर ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा रनर-अप स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि बालको नियमित रूप से खेल प्रतियोगिता का आयोजन करता है, जिससे कर्मचारियों को सुरक्षित और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण मिलता है। क्रिकेट के लिए आयोजित बालको प्रीमियर लीग और अन्य आंतरिक प्रतियोगिताएँ हमें एक साझा मंच पर जोड़ती हैं, जहाँ टीमवर्क सबसे अहम होता है। ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए ऐसे अवसर विशेष मायने रखते हैं, क्योंकि इससे हमें स्वीकार्यता और आत्मविश्वास दोनों मिलता है।

    यह भी पढ़ें :  यूपी की 4 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं ?

    वहीं, बालको में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत अलका नागरवाड़े ने 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच आत्मविश्वास बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। कंपनी और बाहरी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से मैंने चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित की है। अभ्यास और प्रदर्शन के लिए मिला प्रोत्साहन मेरे आत्मसम्मान को मजबूत करता है। अपनी 800 मीटर की दौड़ का हर पल मैंने पूरे उत्साह के साथ जिया।

    यह उपलब्धियां दर्शाति है कि बालको अपने कर्मचारियों को केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को भी महत्व देता है। खेल गतिविधियाँ कर्मचारियों के बीच सहयोग, संवाद और आपसी सम्मान को बढ़ावा देती हैं। कंपनी द्वारा आयोजित बालको प्रीमियर लीग, बैडमिंटन टूर्नामेंट, वॉलीबॉल लीग और अन्य खेल प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

    राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की सफलता केवल खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उस कार्यस्थल संस्कृति का प्रतीक है, जो आत्मविश्वास, सहभागिता और पारस्परिक सम्मान को निरंतर मजबूत करती है। ऐसे प्रयासों के माध्यम से बालको एक ऐसा वातावरण विकसित कर रहा है, जहाँ हर व्यक्ति सम्मान के साथ आगे बढ़ सके और अपने रुचि व प्रतिभा को पूरे आत्मविश्वास के साथ साकार कर सके।

    BALCO’s Transgender Employees Outshine Beyond Workplace in Sports

    At BALCO, inclusion is reflected not only in policies but also in everyday opportunities that enable employees to engage, compete, and grow beyond defined professional roles. This spirit was evident when transgender employees from BALCO participated in a national-level sports competition in Raipur, organised by Mithwa Sankalp Samithi, an organisation dedicated to uplifting the transgender community, with support from the Ministry of Social Justice & Empowerment and the Samaj Kalyan Vibhaag, at Swami Vivekanand Kota Stadium. Competing alongside more than 300 participants from eight states, they represented both personal aspiration and the organisation’s evolving culture of inclusivity.

    यह भी पढ़ें :  चक्रवात 'अकवान' का कहर: वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

    Ayesha, working as Security Guard at BALCO secured first place in the 400m race, shared, “For me, sports is not about medals but about visibility, confidence, and belonging. Stepping onto the track allowed me to see myself beyond labels and responsibilities. Competitions such as these help individuals realise that their capabilities extend far beyond the boundaries they once believed existed.”

    Kuleshwar (Security Guard, BALCO) finished as the second runner-up in the 100m race, noted, “BALCO regularly organises sports initiatives, creating a safe and encouraging space for expression. Events like the BALCO Premier League for cricket and other internal tournaments bring employees together on common ground, where teamwork takes precedence. For transgender employees, these moments hold particular meaning, as they offer acceptance through participation and strengthen bonds built on shared effort. I am grateful to BALCO for building confidence in us through such initiatives.”

    Alka Nagarwade (Security Guard at BALCO), who achieved third place in the 800m event, highlighted, “Platforms like these help in building confidence. As I have begun participating in company and external competitions, I have developed resilience, enabling me to embrace challenges with greater stride. The encouragement to participate, practise, and perform has contributed to a stronger sense of self-worth. I enjoyed every metre of my 800m race, thanks to BALCO and everyone who has helped me build my self-esteem.”

    These diverse and determined voices reflect BALCO’s people-centric approach to employee engagement. Inclusion becomes meaningful when individuals feel seen, respected, and involved in collective experiences. Sports initiatives play a significant role in this journey, offering employees from varied backgrounds the opportunity to interact, collaborate, and celebrate each other’s strengths. Through structured tournaments like the BALCO Premier League, Badminton Tournament, Volleyball Premier League, and open participation platforms, the organisation enables employees to step beyond routine roles and rediscover their potential.

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    These achievements of BALCO’s transgender employees at the national competition reflect more than sporting success. They represent a workplace culture that steadily nurtures confidence, participation, and mutual respect. By supporting avenues like these, BALCO continues to foster an environment where every individual feels valued, participates with dignity, and confidently pursues personal interests.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026

    राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर किया संवाद कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय…

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.