Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आया RTO ई-चालान का मैसेज ? अगर आया तो हो जाइए सावधान, लिंक ओपन करते ही बिना OTP के खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता
    न्यूज़ अपडेट

    कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आया RTO ई-चालान का मैसेज ? अगर आया तो हो जाइए सावधान, लिंक ओपन करते ही बिना OTP के खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70222312717719946530576cb9932fc77f6afaea8a636888a65267c989a4ceb0d4b7201e72d6f8c78d2cfc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    एटा/स्वराज टुडे: अगर आपके मोबाइल पर भी RTO ई-चालान का मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए! यह आपको ट्रैफिक जुर्माने से बचाने का नहीं, बल्कि आपके बैंक खाते को पूरी तरह खाली करने का नया जाल है। एटा जिले के जनपद कासगंज में साइबर ठगों ने APK फाइल के जरिए ठगी का एक ऐसा खतरनाक रास्ता निकाला है, जिसमें न तो आपसे कोई पासवर्ड पूछा जाता है और न ही कोई OTP मांगा जाता है।

    बिना OTP के कैसे हो रही है ठगी?

    कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में हाल ही में तीन लोग इस डिजिटल डकैती का शिकार हुए हैं। पीड़ितों ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि उनका RTO चालान पेंडिंग है। मैसेज के साथ एक फाइल भेजी गई थी जिसका नाम RTO E-Challan.apk था। जैसे ही पीड़ितों ने चालान की जानकारी देखने के लिए उस फाइल को डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल किया, खेल शुरू हो गया। बिना कोई गोपनीय जानकारी साझा किए, कुछ ही मिनटों में उनके खातों से हजारों रुपये कटने के मैसेज आने लगे।

    क्या है इस APK फाइल का काला सच?

    साइबर एक्सपर्ट्स और पुलिस के अनुसार, यह APK फाइल दरअसल एक मालवेयर (सॉफ्टवेयर वायरस) है। इसे इंस्टॉल करते ही आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है। वे आपके मैसेज, गैलरी और बैंकिंग एप्स को रिमोटली एक्सेस कर लेते हैं। यही कारण है कि ठग बिना OTP मांगे ही आपके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं।

    इन बातों का रखें ध्यान

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पटियाली, संदीप वर्मा ने जनता को सचेत किया है। उन्होंने बताया कि ठग अब केवल चालान ही नहीं, बल्कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ जैसी सरकारी स्कीमों के नाम पर भी ऐसी फाइलें भेज रहे हैं।

    ठगी से बचने के लिए पुलिस के सुझाव:–

    ● अपरिचित लिंक से बचें: किसी भी अनजान नंबर से आई APK फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें। –

    ● आधिकारिक एप का ही करें प्रयोग: सरकारी जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या mParivahan जैसे एप का इस्तेमाल करें।

    ● टू-स्टेप वेरिफिकेशन: अपने व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर Two-Step Verification तुरंत एक्टिव करें।

    ● यहां करें शिकायत: यदि आप ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बजट को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

    यह भी पढ़ें: मृतका दिशा मरावी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी योगेंद्र साहू गिरफ्तार, माँ का दावा- हत्या के मामले को पुलिस ने बना दिया आत्महत्या का केस

    यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला, भगवा वस्त्र… उज्जैन महाकाल मंदिर में हिन्दू गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, एक चूक से हो गया भंडाफोड़

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर में द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ हुआ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

    August 8, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026

    राशिफल 3 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, परमात्मा अवतरण का दिव्य संदेश एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया…

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.