Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    OBC Creamy Layer विवाद में फंसे 958 नए IAS-IPS अफसर! ट्रेनिंग पर क्यों लगी रोक, किस फैसले का है इंतजार?

    October 26, 2026

    Korba: 870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह के उपचार के बाद मिली छुट्टी

    October 26, 2026

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला, भगवा वस्त्र… उज्जैन महाकाल मंदिर में हिन्दू गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, एक चूक से हो गया भंडाफोड़
    Featured

    माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला, भगवा वस्त्र… उज्जैन महाकाल मंदिर में हिन्दू गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, एक चूक से हो गया भंडाफोड़

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70122567617713219627876819e3a965962cf9de455938efbe1b083ba2a3f3f8b85d9fc482c4e7a6f6c21f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    उज्जैन/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बजरंग दल ने दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, जो हिंदुओं की तरह गले में तुलसी की माला, माथे पर तिलक और भगवा वस्त्र पहन कर घूम रहा था. हैरानी की बात ये है कि वो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही मंगलनाथ मंदिर में भी घूमता रहा. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के उसे पकड़ा और उससे सारी सच्चाई जान ली.

    अपनी नहीं बल्कि गर्लफ्रैंड की आईडी पर किया कमरा बुक

    बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि मुझे यह जानकारी मिली थी कि एक युवक होटल में ठहरना चाहता है. लेकिन वो खुद की आईडी से नहीं बल्कि लड़की की आईडी से कमरा बुक करवा रहा है. सूचना मिलते ही बजरंग दल की टीम नानाखेड़ा पहुंची. वहां युवक मिल भी गया लेकिन उसकी जो वेशभूषा थी उसे देखकर हमारे सबके होश उड़ गए. क्योंकि वो युवक मुस्लिम था. लेकिन उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए भगवा वस्त्र पहन रखे थे. साथ ही गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक भी लगा रखा था.

    युवक से जब उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना हिंदू नाम बताया. लेकिन बाद में उसके पास मिले डॉक्यूमेंट में उसका नाम जाफर सामने आया. बताया जाता है कि जाफर एक लड़की को दिल्ली से लेकर उज्जैन आया था, जाफर इतना चालाक था कि उसने नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में कमरा बुक करवाने के लिए खुद के आईडी की बजाय लड़की के डॉक्यूमेंट से यह कमरा बुक करवाया था.

    यह भी पढ़ें :  सरहसगढ़ में 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क हेलमेट

    कभी महाकाल तो कभी पहुंचा मंगलनाथ

    बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लड़की के साथ महाशिवरात्रि पर्व मंगलनाथ और महाकाल मंदिर में दिनभर घूमता रहा और शाम को होटल पहुंचा था.

    असली नाम सुनकर पलटा और खुल गया राज

    बताया जाता है कि जाफर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए भगवा कपड़े तो पहन लिए थे. लेकिन वो एक गलती कर गया. दरअसल, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूत्रों से पता चला था कि युवक का नाम जाफर है. गलत नाम बताकर जैसे ही जाफर पलटा, बजरंग दल वालों ने उसे आवाज लगाई- जाफर भाई. यह सुनते ही जाफर पलटा और बोला- हां भाई बोलो. बस इसी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे फिर पकड़ा और उसकी तलाशी ली. तो उसकी जेब से मिले डॉक्यूमेंट से उसकी पहचान हो गई.

    पुलिस कर रही जांच

    जाफर द्वारा भेष बदलकर धार्मिक स्थलों पर घूमने के साथ ही हिन्दू लड़की के साथ लव जिहाद करने जैसी बात से बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज थे. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने जाफर के साथ मारपीट भी की. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे लेकर तत्काल थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जाफर को पुलिस के सुपुर्द किया था. नानाखेड़ा थाना पुलिस से पूरे मामले में जांच कर रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें: घर की छत पर बम बना रहा था मुस्लिम परिवार, तभी विस्फोट से झुलस गए 4 लोग, इलाज के दौरान माँ बेटे की मौत, जाँच में जुटी NIA

    यह भी पढ़ें :  Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    यह भी पढ़ें: SDM ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर बुजुर्ग को पीट पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी SDM समेत 4 को हिरासत में लिया, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पलायन करने को मजबूर हैं बरेली के 200 हिंदू परिवार, घरों के बाहर मकान बिकाऊ है का चस्पा किया पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: 870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह के उपचार के बाद मिली छुट्टी

    October 26, 2026

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026

    डॉ. सुषमा पाण्डेय को ‘विद्यासागर’ की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    October 25, 2026

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    OBC Creamy Layer विवाद में फंसे 958 नए IAS-IPS अफसर! ट्रेनिंग पर क्यों लगी रोक, किस फैसले का है इंतजार?

    October 26, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करना हजारों युवाओं का सपना होता है।…

    Korba: 870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह के उपचार के बाद मिली छुट्टी

    October 26, 2026

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.