Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»SDM ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर बुजुर्ग को पीट पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी SDM समेत 4 को हिरासत में लिया, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    SDM ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर बुजुर्ग को पीट पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी SDM समेत 4 को हिरासत में लिया, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    community health centre kusmi 1771241290
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बलरामपुर/स्वराज टुडे: बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लाक के हंसपुर गांव में अवैध बॉक्साइट खुदाई के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट में एक ग्रामीण बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हुए हैं l अब घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भारी विरोध के बाद इस मामले में एसडीएम सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है l तनाव को देखते हुए गांव में मामले ने राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ा दी है। फिलहाल SDM समेत चार लोग गिरफ्तार किए जा चूके हैं और गांव से लेकर अस्पताल तक भारी पुलिस बल तैनात है।

    हंसपुर में अवैध उत्खनन की जांच करने पहुंचा था प्रशासनिक अमला

    रविवार देर रात राजस्व विभाग की टीम हंसपुर में अवैध बॉक्साइट उत्खनन की सूचना पर पहुंची। टीम में कुसमी SDM करूण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और उनके साथ मौजूद स्थानीय युवक शामिल थे। बताया गया कि जांच के दौरान तीन ग्रामीण- राम नरेश राम (60), अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) सरना के पास मिले, जहां कथित रूप से विवाद बढ़ गया।

    ग्रामीणों का आरोप: लाठी-डंडों से की गई पिटाई

    घायल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे गेहूं के खेत की सिंचाई कर लौट रहे थे तभी SDM और टीम ने उन्हें रोका। पूछताछ के बाद टीम के सदस्यों ने लाठी, डंडे और लात-घूंसे से पिटाई की। पिटाई के बाद तीनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर कुसमी ले जाया गया। रास्ते में बुजुर्ग राम नरेश राम की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    इलाज दौरान एक की मौत, दो घायलों का चल रहा इलाज

    तीनों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान राम नरेश की मौत हो गई। अजीत उरांव और आकाश अगरिया अभी भी उपचाररत हैं। घटना के बाद अस्पताल और थाना परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

    SDM सहित चार लोग हिरासत में

    घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने SDM करूण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और उनके साथ मौजूद युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

    अवैध उत्खनन और ब्लैकमेलिंग की थी सूचना

    सूत्रों के अनुसार हंसपुर गांव में अवैध बक्साइट उत्खनन चल रहा था और ग्रामीणों द्वारा एक ट्रक पकड़कर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जा रही थी। इसी सूचना पर SDM टीम मौके पर पहुंची थी। बताया गया कि अधिकारी बिना सुरक्षा कर्मियों के और निजी युवकों के साथ वहां पहुंचे थे, जिससे विवाद और बढ़ गया।

    एसीबी में मामला विचाराधीन फिर भी मिल गई पोस्टिंग

    विभागीय सूत्र बताते हैं की किसी भी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध जब तक किसी अपराध अथवा भ्रष्टाचार को लेकर मामला विचारधीन होता है l उन्हें किसी भी प्रकार की पदस्थापना नहीं दी जाती बावजूद इसके एसडीएम डहरिया को पोस्टिंग देकर उन्हें उपकृत किया गया l मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम करण डहरिया की गरियाबंद पोस्टिंग के दौरान ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके खिलाफ़ कार्रवाई की थी जो मामला अब भी विचारधीन है । इतना ही नहीं एसडीएम डहरिया पर अपने ही परिवार में एक व्यक्ति की हत्या का भी आरोप है l

    यह भी पढ़ें :  वनमंत्री श्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर....अशोक वाटिका, फुटका पहाड़, कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण

    बहरहाल इतने संवेदनशील मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती इस पर आम और खास सबकी नजर है। वहीं स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के विरुद्ध खासा आक्रोश के साथ दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: इंडियन बैंक के मैनेजर ने चुरा लिया ग्राहकों का 3 किलो सोना, फिर उसे 4 करोड़ रुपये में बेचकर खेल डाला ऑनलाइन जुआ

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पलायन करने को मजबूर हैं बरेली के 200 हिंदू परिवार, घरों के बाहर मकान बिकाऊ है का चस्पा किया पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: बोरिंग की खुदाई करते समय जमीन से निकलने लगी ‘चांदी’, लूटने के लिए टूट पड़े लोग, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,880 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के राजकोट में 30 एकड़ में फैली कंपनी- पान हेल्थ। आज…

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.