Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वृद्धजन सम्मान समारोह एवं राजयोग ध्यान सत्र का आयोजन
    Featured

    वृद्धजन सम्मान समारोह एवं राजयोग ध्यान सत्र का आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260211 07573620
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा नगर निगम के वृद्ध आश्रम स्नेह सदन एवं ब्रह्मकुमारिज आध्यात्मिक उर्जा पार्क में वृद्धजनों के सम्मान, उनके मानसिक सशक्तिकरण एवं आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य से गौरवपूर्ण वृद्ध अवस्था एवं सम्मानित जीवन विशेष पर राजयोग ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

    IMG 20260211 07565588

    कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन, ईश्वरीय गीत एवं शांति ध्यान से किया गया। उपस्थित सभी वृद्धजनों का तिलक लगाकर, शॉल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया गया। वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर उठा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

    IMG 20260211 WA0116 IMG 20260211 WA0115

    इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी जी ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की जड़ और नींव हैं। उनके अनुभव, त्याग और संस्कार ही परिवार और समाज को मजबूती प्रदान करते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मन अशांत हो जाता है, लेकिन राजयोग ध्यान के अभ्यास से मन को स्थिरता, शक्ति और सुकून मिलता है। जब हम स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा से जुड़ते हैं, तो जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। वृद्धावस्था कमजोरी नहीं, बल्कि अनुभव और परिपक्कता की अवस्था है। हमें अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।”

    IMG 20260211 WA0133 IMG 20260211 WA0107

    बी.के. विद्या दीदी जी ने कहा कि “आज कई वृद्धजन अकेलेपन और उपेक्षा का अनुभव करते हैं, जबकि वे परिवार की सबसे बड़ी पूंजी हैं। राजयोग ध्यान उन्हें मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। ईश्वर की याद से हर दुख दूर हो सकता है। हमारा लक्ष्य है कि हर वृद्धजन स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और खुश महसूस करे। समाज में प्रेम, सहयोग और संस्कारों का वातावरण बने, यही सच्ची सेवा है।” कार्यक्रम के दौरान भजन, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद वृद्धजनों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

    यह भी पढ़ें :  B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    अंत में सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन ने वृद्धजनों के जीवन में नई उमंग, आत्मविश्वास और खुशी का संचार किया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

    June 20, 2026

    मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, शिवसेना में टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे; इस्तीफे की पेशकश

    June 20, 2026

    रोहित शर्मा का कल आखिरी मैच, फिर वनडे से भी रिटायरमेंट; BCCI का यह प्लान बना संन्यास की वजह

    June 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,649 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,073 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026918 Views
    Don't Miss

    21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    June 20, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस…

    राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 20, 2026

    17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.