Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दो साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में प्रदेश की हालत खराब, छत्तीसगढ़ में अडानी के लिए स्थान बनाया जा रहा है: डॉ महंत
    Featured

    दो साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में प्रदेश की हालत खराब, छत्तीसगढ़ में अडानी के लिए स्थान बनाया जा रहा है: डॉ महंत

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260205 WA0037
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने आज यहां कहा कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रदेश की हालत हर क्षेत्र में खराब हो गई है। धान खरीदी से लेकर कानून व्यवस्था तक में सरकार का नियंत्रण नहीं दिख रहा है। धान खरीदी के दौरान किसान अभी भी धान नहीं बेच सके हैं। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ में अडानी के लिए स्थान बनाने जा रही है।

    श्री महंत तिलक भवन प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हीरा सोना जैसी खनिज संपदा है उसे अभी क्यों निकाला जा रहा है। बस्तर को दोहन करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सरकार का नियंत्रण नहीं है। वहीं धान खरीदी में सरकार की नीतियों से किसान परेशान हो गए हैं। सैकड़ों किसान अभी भी अपना धान नहीं बेच सके हैं। बस्तर से सरगुजा तक विस्थापन का दौर चल रहा है। धान खरीदी से लेकर सरकारी विभागों में भर्ती में जिस तरह से गड़बड़ियां हुई है उससे यह साबित होता है कि सरकार कार्य नहीं कर पा रही है।

    उन्होंने कहा कि बेशक मुख्यमंत्री व्यक्तिरुप से अच्छे हैं लेकिन उन्हें कौन चला रहा है उसको तलाश करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है एक तरफ वह हिन्दुत्व की बात करती है तो दूसरी तरफ शंकराचार्य का अपमान करती है। श्री महंत ने कहा कि हर क्षेत्र में गड़बड़ियां हो रही है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही धान खरीदी में गड़बड़ियां हो रही है। पूरे प्रदेश में कहीं सत्यापन के नाम पर पैसा मांगा जा रहा तो कहीं बैंक से पैसा निकालने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। मनरेगा के संबंध में श्री महंत का कहना था कि कांग्रेस मनरेगा के मुद्दे पर संघर्ष कर रही है। मनरेगा में जो प्रावधान थे वो बेहतर थे। कोरबा में भाजपा कार्यालय के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि 2 साल में भाजपा ने पर्याप्त उगाही की है जिससे बड़ा भवन बनाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  पंचतत्व में विलीन हुए अधिवक्ता विमल साहू, शोकमग्न जिला अधिवक्ता संघ ने एक दिन के लिए बन्द रखा काम

    एसआईआर कार्यक्रम में विशेष संप्रदाय के नाम काटे जाने की जानकारी देते हुए महंत ने कहा कि हर बूथ में 200 नाम काटने के ऊपर से निर्देश दिए गए हैं और भाजपा कार्यकर्ता नाम कटवा रहे हैं। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका संबंधी सवाल पर श्री महंत का कहना था कि विपक्ष पूरी तरह संगठित है। सरकार के सत्ता में आने के बाद एक साल शांत रहे उसके कार्यकाल को देखने के लिए और अब विपक्ष संगठित होकर सरकार के विरोध में है। सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में 4-5 कांग्रेसी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। जो अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के राहुल गांधी से मिलने के सवाल पर श्री महंत ने कहा कि श्री अग्रवाल ने राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की है। वह एक सौम्य और अच्छे नेता हैं। पार्टी के अंदर वह अपनी बातों को और जनहित के मुद्दों को उठाते रहते हैं। श्री अग्रवाल के कांग्रेस प्रवेश संबंधी सवाल को उन्होंने एक सिरे से खारिज कर दिया। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान, हरीश परसाई उपस्थित थे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026

    Korba: हंसी-ठहाकों, व्यंग्य बाण और श्रृंगार की कविताओं से गूंजता रहा ओपन थिएटर

    November 19, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,094 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर…

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.