Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मां-बेटी का यौन शोषण, आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा दोस्त संग गिरफ्तार, लेकिन चंद घंटे में जमानत पर रिहा

    April 19, 2026

    Health tips: इन दो ब्लड ग्रुप वालों में सबसे अधिक आते हैं हार्ट अटैक के मामले, आप आज से ही हो जाएं सावधान

    April 19, 2026

    पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह 20 अप्रैल को

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»किसानों का कोई रकबा ना काटें, एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता खत्म करें, दोषी अधिकारियों पर हो कार्यवाही-आम आदमी पार्टी; 31 जनवरी को होगा उग्र प्रदर्शन
    Featured

    किसानों का कोई रकबा ना काटें, एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता खत्म करें, दोषी अधिकारियों पर हो कार्यवाही-आम आदमी पार्टी; 31 जनवरी को होगा उग्र प्रदर्शन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260115 WA0021
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी ने मांग करते हुए कहा कि किसानों का कोई रकबा ना काटा जाए और एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता को भी खत्म किया जाए। सरकार की गलती की वजह जिन किसानों का रकबा कटा है, उनको जितना रकबा कटा है उस हिसाब से उनकी फसल का जितना मूल्य होता है उतना मुआवजा दिया जाए।
    कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल व अभिषेक मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रदेश में धान खरीदी अव्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उत्तम जायसवाल ने कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले झांझ गांव के ग्रामीण के घर जाकर उसका हॉल जाना। उन्होंने कहा कि किसानों का रकबा सुधार के लिए तहसील ऑफिस के कई बार चक्कर काटे है। ये सरकार किसानों का जानबूझकर रकबा काट रही है। एग्ग्रीस्टेक पंजीयन जैसी समस्याओं पर आम आदमी पार्टी ने धान खरीद शुरू होने से पहले से ही लगातार सरकार को चेताया था लेकिन इस सरकार के इस और ध्यान नहीं दिया, ये अपने अहंकार में अपनी गलती को ना मानने को तैयार हैं और ना सुधारने को तैयार हैं। भले ही किसानों को इनकी गलती का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़े।
    इससे पहले भी किसानों ने प्रशासनिक कारणों के चलते आत्महत्या की है लेकिन ये पहला मामला है जब किसी किसान ने धान खरीद की अव्यवस्था को लेकर अब तक प्रदेश में 3 किसानों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। ये सीधा-सीधा इनकी धान खरीद पर लाई नई पॉलिसी की नाकामी और अपने धान खरीदी के 21 क्विंटल के वादे से बचने के लिए बीमा कंपनियों जैसे प्रलोभन देने के बाद नीचे नियम और शर्ते लागू जैसे रास्ते अपना रही है, इनका उद्देश्य कैसे भी करके चाहे रकबा काटके चाहे एग्रेस्टेक में पंजीयन के बहाने से रकबा काट कर किसान की धान खरीदी कम करना है। जब ताकत नहीं थी तो एक-एक दाना लेंगे ये वादा क्यों किया ? अब जब वादा निभाने का समय आया है तो दुनिया भरके अड़ंगे लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
    अभिषेक मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भी इन्होंने ऐसे ही स्वामीनाथन की सिफारिशे लागू करने का वादा करके किसानों को ठगा। अब छत्तीसगढ़ राज्य में भी वही काम कर रहें हैं। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ये मांग करती है की किसानों का कोई रकबा ना काटा जाए और एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता को भी खत्म किया जाए व सरकार की गलती की वजह जिन किसानों का रकबा कटा हैं उनको जितना रकबा कटा है उस हिसाब से उनकी फसल का जितना मूल्य होता है उतना मुआवजा दिया जाए व अस्पताल में भर्ती किसानों को अच्छे प्राईवेट अस्पताल में पूरा इलाज कराया जाए जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाए। अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेश के किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर किसानों के साथ मिलकर सड़क पर प्रदर्शन करेगी।
    इस अवसर पर लोकसभा सचिव चांपा-जांजगीर राजेश पुरी गोस्वामी, जिला महासचिव विनय गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री जगलाल राठिया, लोकसभा महासचिव शत्रुघन साहू, लोकसभा उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, कोरबा जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन, यूथ विंग जिलाध्यक्ष आजाद बक्श, विजय नायक, लहना सिंह, लता सिंह, धरम दास गुप्ता, सोमराज, कमलेश सिंह राज, सत्येन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
    आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में प्रेस वार्ता लेकर सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कोरबा जिले के तहसील हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झांझ के पीड़ित किसान के घर मिलने गए थे तो उन्हें पता चला कि उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। श्री जायसवाल ने कहा किसान कभी नशा नहीं करते थे। जबकि कृषक बजरंगबली का भक्त है। वहीं उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी होने का दावा करते हैं, लेकिन आदिवासियों की रक्षा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। वही आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा किसान का जमीन तीन एकड़ है, लेकिन 50 डिसमिल का ही धान बेच की नौबत आई थी, तो किसान अपने आपा खो बैठा और जहर खुरानी जैसे कदम उठाने को मजबूर हुआ। जबकि किसान की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही खराब है। प्रदेश में सरकार की नाकामी के चलते प्रशासनिक अधिकारी भी मजबूर हो गए हैं।
    शासन व प्रशासन से हम मांग करते हैं कि पीड़ित बैसाखू राम मरकाम का ईलाज निजी हॉस्पिटल में अच्छे से इलाज प्रशासन की देखरेख में हो। और पीड़ित किसान के पूरे तीन एकड़ का धान खरीदी किया जाए। दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाए। अगर शासन और प्रशासन हमारी बात को नहीं मानी तो 31 जनवरी को उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य रहेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार व जिला प्रशासन की होगी।

    यह भी पढ़ें :  'आपके आंसू मेरे हैं': Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल, बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

    यह भी पढ़ें: कनकेश्वर धाम कनकी में 17 जनवरी को होगा मड़ई मेला व डांस प्रतियोगिता का आयोजन, 18 जनवरी को होगा मैराथन

    यह भी पढ़ें: UPSC टॉपर DM साहब पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार !… IAS पत्नी ने भी छोड़ा साथ, क्या हैं गंभीर आरोप ?

    यह भी पढ़ें: प्रेमी संग भाग गई थी पत्नी, गुस्साए पति ने थाने में ही की पत्नी की गोली मारकर हत्या, विवेचक और महिला सिपाही सस्पेंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मां-बेटी का यौन शोषण, आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा दोस्त संग गिरफ्तार, लेकिन चंद घंटे में जमानत पर रिहा

    April 19, 2026

    Health tips: इन दो ब्लड ग्रुप वालों में सबसे अधिक आते हैं हार्ट अटैक के मामले, आप आज से ही हो जाएं सावधान

    April 19, 2026

    पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह 20 अप्रैल को

    April 19, 2026

    सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत कोरबा जिला में भी शक्तिपीठ के सभागार में राज्य सरकार द्वारा लाए गए समान नागरिक संहिता (UCC) एवं स्वगणना ( जनगणना) धर्म स्वातंत्रय विधेयक को लेकर बैठक आयोजित

    April 19, 2026

    Korba: एनकेएच में आज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहंती देंगे अपनी सेवाएं, कोरबा में हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत, रायपुर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध

    April 19, 2026

    Korba: एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, तीन सफल सर्जरी ने दर्द से बदली जिंदगी

    April 19, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026828 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026785 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026769 Views
    Don't Miss

    मां-बेटी का यौन शोषण, आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा दोस्त संग गिरफ्तार, लेकिन चंद घंटे में जमानत पर रिहा

    April 19, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे:  यूपी के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे को उसके दोस्त के साथ…

    Health tips: इन दो ब्लड ग्रुप वालों में सबसे अधिक आते हैं हार्ट अटैक के मामले, आप आज से ही हो जाएं सावधान

    April 19, 2026

    पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह 20 अप्रैल को

    April 19, 2026

    सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत कोरबा जिला में भी शक्तिपीठ के सभागार में राज्य सरकार द्वारा लाए गए समान नागरिक संहिता (UCC) एवं स्वगणना ( जनगणना) धर्म स्वातंत्रय विधेयक को लेकर बैठक आयोजित

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.